Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक
Uncategorized

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 5, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 06 एवं 07 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिकाधिक मतदाताओं को शिविर तक पहुंचाने एवं मैपिंग कार्य में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- ने बताया कि रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 06 एवं 07 जून 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से संध्या 04ः00 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ सुबह 08ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य संपादित करेंगे।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) का नाम शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष शिविर की जानकारी आम मतदाताओं तक पहुंचाने तथा पात्र मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के निर्धारित कार्यक्रम एवं आगामी गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026

रव वल्लभ झारखंड से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हो सकते हैं, आज घोषणा संभव

June 5, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, JMM-BJP के फैसले पर टिकी नजरें

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.