: झारखंड हाईकोर्ट के एक फैसले से ईंट भट्ठा संचालकों को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ईंट बनाने के लिए मिट्टी निकालने पर अब ईंट भट्ठा संचालकों को पर्यावरण स्वीकृति (Environmental Clearance) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CTO) की अनुमति लेना अनिवार्य होगा.: साथ ही उन्हें डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) में भी कमाई का एक हिस्सा जमा करना होगा. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने ईंट भट्ठा मालिकों की याचिका को खारिज कर दिया.कोर्ट ने कहा कि ईंट भट्ठों में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची। रविवार को रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह के साथ सदस्यता लेनेवालों को पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी और पार्टी में स्वागत किया। मौके पर विनोद पांडेय ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत…
धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में आज सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 101 जोड़ों का एक साथ सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी धर्मों के जोड़ों ने बिना दहेज विवाह कर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया। विवाह से पूर्व सभी 101 दूल्हों की टोटो पर भव्य बारात निकाली गई। बारात में बराती ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए और आतिशबाजी करते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे। विवाह स्थल पर समधी मिलन के बाद सभी जोड़ों का एक साथ सामूहिक बरनाला संपन्न कराया गया, जिसके बाद विधि-विधान से…
असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री केविदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतोपूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पर पहुंचे और उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। श्री महतो लगभग 40 मिनट श्री गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित…
रांची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के लालपुर पल्ली में आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के करकमलों द्वारा नए गिरजाघर के आशीष की धर्मविधि एवं उद्घाटन समारोह सम्पन्न की गई।राँची काथलिक महाधर्मप्रांत एवं विशेष कर लालपुर के विश्वासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा क्योंकि आज लालपुर पल्ली परिसर में नवनिर्मित गिरजाघर की आशीष की धर्मविधि पूरी की गई। इस संत जेम्स गिरजाघर के आशीष के समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया जिसकी अगुवाई राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। इस विशिष्ठ दिवस पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद को नाचते गाते हुए पल्ली परिसर तक स्वागत किया गया। तत्पश्चात गिरजे के मुख्य…
रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष मौसम बुलेटिन में झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। इसी को देखते हुए रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर एक अहम फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रांची जिले के सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों में KG से लेकर कक्षा 6 तक की पढ़ाई 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक सुबह 9:00 बजे के बाद ही शुरू होगी। यह निर्णय बच्चों…
बीसीआई टाइटेनियम चैप्टर के एक वर्ष पूरे किये, नए रेफरल कार्यक्रम की शुरुआतरांची। बिजनेस क्रिएशन ऑफ इंडिया (बीसीआइ) टाइटेनियम रांची ने गठन के एक वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर रविवार को स्थानीय होटल में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीआइ प्लेटिनम की अध्यक्ष हिमानी गुप्ता ने की। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि परस्पर सहयोग और रेफरल के माध्यम से बीसीआइ टाइटेनियम ने मजबूत नेटवर्क तैयार किया है और भविष्य में इसी दिशा में काम जारी रहेगा।मेंटर किशोर मंत्री ने बीसीआइ टाइटेनियम रांची ने गठन के एक वर्ष पूरे खुशी जताते हुए…
तीसरे दिन नानी बाई को मायरो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहाझारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन रांची में आयोजित तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026 का भव्य और भावनात्मक समापन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महोत्सव ने न केवल मारवाड़ी समाज बल्कि संपूर्ण झारखंडवासियों को राजस्थान की राजसी परंपराओं, जीवंत लोक संस्कृति और समृद्ध विरासत से साक्षात्कार कराया। तीन दिनों तक चला यह सांस्कृतिक उत्सव जनसैलाब का केंद्र बना रहा, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रमों का आनंद लिया।महोत्सव के अंतिम दिन प्रस्तुत की गई “नानी…
रांची, अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले नववर्ष साहित्योत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झारखण्ड साहित्य, कला, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 लोगों को पलास सम्मान से सम्मानित किया गया। गीतायन कार्यक्रम में जो कुरुक्षेत्र नहीं जा सके थे उन्हें साहित्योदय रत्न से सम्मानित करते हुए गीतायन ग्रन्थ का वितरण किया गया। रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर झारखण्ड का मिनी लंदन कहे जाने वाले मैकलुस्कीगंज की सुरम्य वादियों में स्थित वाई बी एन गुरूकुलम में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम और गुरूकुलम के…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) का दौरा किया। उनके आगमन पर, NCC कैडेटों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, जिसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के कैडेटों द्वारा प्रभावशाली बैंड का प्रदर्शन किया गया lकुल 17 लाख एनसीसी कैडेट्स में इस रैली के लिए देश भर के 2406 कैडेट्स का चयन किया गया जिसमें 898 लड़कियां 1508 लड़के शामिल हैं।इस अवसर पर अधिकारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए, रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने कहा गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है, बल्कि यह…
