Author: जस्ट पोस्ट

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से मुलाकादत की. इस दौरान महिला दिवस पर झारखंड में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई है.मंत्री ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के संघर्ष, रोजमर्रा की जिंदगी में जद्दोजहद से दूर बदलते भारत के साथ जोड़ने के लिए एक बड़े मुहिम की जरूरत है. कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मनरेगा संग्राम में भी महिलाओं की बड़ी भूमिका है.मनरेगा के तहत रोजगार पाने वालों में महिला कामगारों की संख्या उल्लेखनीय है.…

Read More

झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राज्य के सभी जिलों के एनएएफआईएस (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटीफिकेशन सिस्टम) शाखा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बार-बार होने वाले ट्रांसफर और सूचना के अभाव पर कड़ा रुख अपनाया है.सीआईडी मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना सूचना के कर्मियों को हटाने या अन्य कार्यों में लगाने से अपराधियों के फिंगरप्रिंट डेटा अपलोड करने का महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहा है. सीआईडी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, फिंगर प्रिंट ब्यूरो जब जिलों की एनएएफआईएस शाखाओं से संपर्क करता है, तो अक्सर यह पता चलता है कि वहां तैनात प्रशिक्षित कर्मियों का…

Read More

सितंबर 2018 से गुमशुदा गुमला की 6 वर्षीय बच्ची को बरामद करने को लेकर उसकी मां चंद्रमुनि उराइन की ओर से दायर हेवियस कार्पस की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति एके राय की खंडपीठ की कोर्ट ने गुमला एसपी को बुधवार को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.कोर्ट ने उनसे पूछा है कि बच्ची अब तक क्यों बरामद नहीं की गई. मामले में अनुसंधान की क्या स्थिति है और बच्ची कब तक बरामद कर ली जाएगी. इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि…

Read More

हजारीबाग: इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर हजारीबाग की खूब चर्चा हो रही है. हजारीबाग के सुदूरवर्ती दारू प्रखंड की दारुडीह की रहने वाली मीना देवी के बेहतर काम से प्रभावित होकर उन्हें गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. अब उनका पूरा परिवार और गांव इस बात को लेकर गर्व महसूस कर रहा है कि बेहतर काम का बेहतर परिणाम सामने आया है.आंगनबाड़ी में बच्चों को पढ़ाती हैं मीना देवीमेहनत से किए हुए काम का परिणाम भी खूबसूरत होता है. जिसका उदाहरण हजारीबाग के दारुडीह निवासी आंगनबाड़ी सेविका मीना देवी हैं. मीना देवी आंगनबाड़ी में बेहतर…

Read More

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है. इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में कोचिंग सेंटरों को नियंत्रित और विनियमित करना है.कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण की व्यवस्था• विद्यार्थियों के हितों की रक्षा• कोचिंग सेंटरों में नामांकित विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना• न्यूनतम मानकों का निर्धारणकोचिंग सेंटरों के लिए नए नियमजिला स्तरीय कोचिंग सेंटर विनियामक समिति का गठन• उपायुक्त अध्यक्ष होंगे• राज्य स्तर पर झारखंड राज्य कोचिंग सेंटर विनिमय प्राधिकरण का गठन• सेवानिवृत्त न्यायिक पदाधिकारी अध्यक्ष होंगेरजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाअधिनियम लागू होने के 6 माह के भीतर या सरकार की ओर से…

Read More

*पूजा बुधिया सचिव मनोनीत 14वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्यक्ष डॉ. प्रिया लखोटिया ने पदभार संभाला। मंगलवार को शहर स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित 14वें शपथ ग्रहण समारोह में डॉ.प्रिया लखोटिया ने अपनी नई टीम के साथ संस्था की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी अदिति मेवाड़ा ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रिया लखोटिया ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रिदिमा मोदी, रेखा रायका, पलक नरेड्डी, विनिता पोद्दार, विधि रायका एवं…

Read More

रांची। हर-हर महादेव और पहाड़ी बाबा के जयकारों के बीच पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा आयोजित पहाड़ी बाबा के दो दिवसीय तिलकोत्सव का शुभारंभ पहले दिन महारुद्राभिषेक के साथ विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।इस अवसर पर सुबह नित्य पूजा-अर्चना के बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे सर्वप्रथम कलश पूजन किया गया। इसके बाद बाबा का पंचामृत स्नान, शिव परिवार पूजन संपन्न हुआ। पहाड़ी मंदिर के पुजारी संत कबीर दास के सान्निध्य में पिंटू बाबा, नवीन बाबा एवं महाकाल बाबा द्वारा 101 किलो दूध, गंगाजल, गन्ने का रस एवं अन्य पूजन सामग्रियों से मंत्रोच्चारण के साथ महारुद्राभिषेक किया गया।मंत्रोच्चारण के दौरान…

Read More

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस सुनीता राजन के साथ विस्तृत संवाद किया. इस अवसर पर उन्होंने दावोस में झारखंड की सहभागिता के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताएं और अगले 25 वर्षों के लिए दीर्घकालिक विकास विजन साझा किया.यह एक युवा झारखंड है : सीएममुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अब केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि के क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है. उन्होंने जोर दिया कि यह एक…

Read More

: बैठक के दौरान दावोस में हुई इस चर्चा और मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश कंपनियों जैसे वोल्वो व अन्य के साथ हुई वार्ताओं के निष्कर्षों और आगे के कार्यबिंदुओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक के आयोजन पर भी सहमति बनी. प्रस्तावित राउंडटेबल में अर्बन मोबिलिटी, विशेष रूप से शहरी परिवहन के फाइनासिंग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किए जाने पर भी बात हुई.ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक फ़ीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें,मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि झारखंड सरकार द्वारा हर वर्ष लाखों की…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व झारखंड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेजेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर झारखंड और स्वीडन के बीच व्यापारिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई.सेसिलिया ओल्डने ने झारखंड के साथ व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने में स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से पूर्ण सहयोग का प्रस्ताव रखा. उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में 50 से अधिक स्वीडिश कंपनियां भारत में सक्रिय रूप से व्यापार कर रही हैं और भविष्य में झारखंड इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बन सकता…

Read More