रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. रांची पुलिस ने गिरोह के पास से 12 बच्चों को बरामद किया है. साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और करीब दो दर्जन चोरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने इसकी जानकारी दी.बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था. रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी. सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है. एसएसपी ने बताया कि चोरी के बच्चों के परिजनों की पहचान के…
Author: जस्ट पोस्ट
दुमकाः झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का प्रमंडलीय स्तरीय बैठक का दुमका क्लब में आयोजन हुआ. इस बैठक में पहुंचे सांसदों और विधायकों ने अपनी बातों को विस्तार से रखा. झामुमो कोटा से मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि गुरुजी के पद चिन्हों पर चलते हुए इस बार की स्थापना दिवस विशेष होना चाहिए. वहीं छोटे सरकार के नाम से मशहूर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को स्थापना दिवस में आने का निमंत्रण दें.झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2 फरवरी को स्थापना धूमधाम से मनाने को लेकर आज रविवार को शहर के दुमका क्लब में झामुमो…
लातेहार: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लातेहार जिले के महुआडांड़ आ रही बारातियों से भरी बस महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 50 से अधिक घायल हो गए. इनमें 32 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है.सभी मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार हैं. एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पांच लोगों की मौत हुई है. इस पूरी घटना के बाद…
देवघर: रविवार को मशहूर भोजपुरी गायक और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवघर पहुंचे. इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सांसद मनोज तिवारी ने देश के मशहूर म्यूजिशियन एआर रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया दी. सांसद ने कहा कि एआर रहमान ने ऐसा क्यों कहा इस पर वो आश्चर्यचकित हैं.सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एआर रहमान के विवादास्पद बयान पर वह इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा कि अपने समय में वो एक बेहतरीन सिंगर रह चुके हैं और कई बेहतरीन गाने को कंपोज कर चुके हैं. लेकिन आज उनके…
रांची जिले के गेटलसूद डैम से आज एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने डैम के पानी में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र लगभग 18 से 22 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया…
दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में 5.40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है, जहां उनके पूर्व कर्मचारी ने ही चोरी को अंजाम दिया.मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी…
संवाददाता। बिहार के रेल मानचित्र पर नवादा और नालंदा जिलों के बीच एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्षों की प्रतीक्षा और प्रशासनिक बाधाओं को पार करने के बाद, नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना अब धरातल पर उतर चुकी है। 23 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण पर भारतीय रेल 492.13 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह परियोजना न केवल नवादा और पावापुरी के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि दक्षिण बिहार के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को भी पूरी तरह से बदल देगी। वर्तमान में नवादा से पावापुरी या राजगीर जाने के लिए रेल यात्रियों…
सीपीआई कार्यालय में वामदलों और इंडिया ब्लॉक के सभी दलों की बैठक झामुमो के जिला संयोजक मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन सीपीआई के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया.बैठक में झामुमो, कांग्रेस, राजद, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले, दलित अधिकार मंच, लोक समिति, मजलिसे उलेमा सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे.बैठक में मुख्य रूप से पूरी दुनिया में अमेरिकी दादागिरी और विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. सभी दलों के नेताओं ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण करने…
धनबाद: जिले में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. पहले तो एक भाई की दुहाई दी, फिर भाई ने ही बहन से लाखों रुपए की ठगी कर ली. यह मामला पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी क्षेत्र के भागाबांध बस्ती की है. घटना के बाद पीड़िता ने मामले के तहत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है.दरअसल, तिलकी देवी की नाबालिग बेटी को इंस्टाग्राम (8092614160) पर एक लड़के ने कहा कि मेरी कोई बहन नहीं है. तुम ही मेरी बहन हो. मैं तुम्हारे लिए गिफ्ट भेज रहा हूं. गिफ्ट भेजने के लिए एयरपोर्ट जा रहा हूं. डिलिवरी के लिए आए…
राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने इन अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आधिकारिक सूची व तस्वीरें जारी की हैं, ताकि आम जनता भी सूचनाएं देकर कानून-व्यवस्था की मजबूती में योगदान दे सके।गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधीपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सूची में शामिल अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से कई अपराधी झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल में भी सक्रिय रहे हैं।सूची में झारखंड के लगभग सभी बड़े जिलों…
