Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»लालपुर के नवनिर्मित गिरजाघर का उद्घाटन एवं आशीष समारोह सम्पन्न
Uncategorized

लालपुर के नवनिर्मित गिरजाघर का उद्घाटन एवं आशीष समारोह सम्पन्न

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 18, 2026No Comments6 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के लालपुर पल्ली में आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के करकमलों द्वारा नए गिरजाघर के आशीष की धर्मविधि एवं उद्घाटन समारोह सम्पन्न की गई।

राँची काथलिक महाधर्मप्रांत एवं विशेष कर लालपुर के विश्वासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा क्योंकि आज लालपुर पल्ली परिसर में नवनिर्मित गिरजाघर की आशीष की धर्मविधि पूरी की गई। इस संत जेम्स गिरजाघर के आशीष के समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया जिसकी अगुवाई राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। इस विशिष्ठ दिवस पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद को नाचते गाते हुए पल्ली परिसर तक स्वागत किया गया। तत्पश्चात गिरजे के मुख्य द्वार पर फीता काटा गया एवं कॉन्ट्रैक्टर द्वारा गिरजे घर की चाभी महाधर्माध्यक्ष को सौंपा गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने स्मारक पट्ट का अनावरण कर समारोही जुलूस के साथ नवनिर्मित गिरजाघर में प्रवेश किया। मुख्य अनुष्ठाता के रूप महाधर्माध्यक्ष ने जल की आशीष की एवं पवित्र जल का छिड़काव विश्वासियों एवं गिरजे घर में किया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि “संत वही है जो प्रभु के प्रकाश को अपने जीवन में समाहित कर ले एवं उसी प्रभु के प्रकाश को दूसरों तक पहुंचाने में माध्यम बने। आज जब लालपुर पल्ली में नए गिरजाघर का उद्घाटन हो रहा है हम स्मरण रखें कि यह गिरजाघर हमारे विश्वास का चिन्ह मात्र है लेकिन वास्तविक गिरजा हम सभी विश्वासी ही हैं। हमारी एकता, प्रेम एवं विश्वास द्वारा ही इस गिरजाघर का इतिहास स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा।” आशीष की धर्मविधि को आगे बढ़ाते हुए क्रिस्म तेल से महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने पवित्र वेदी का अभ्यांजित किया। परमप्रसाद की धर्मविधि के पश्चात पवित्र संदूक जहां पवित्र साक्रामेंत रखा जाता है, महाधर्माध्यक्ष ने पवित्र जल में धूप अर्पित कर आशीष किया। गिरजेघर के निर्माण कार्य विश्वासियों की उदारता द्वारा प्राप्त धनराशि से ही संभव हो सका है। संत जेम्स गिरजाघर के आशीष एवं उद्घाटन समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रहा। बच्चों एवं पल्ली वासियों की प्रस्तुति ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

संक्षिप्त इतिहास

लालपुर पल्ली राँची डायसिस के अंतर्गत आने वाली पल्लियों में सबसे छोटी पल्ली है, लालपुर पल्ली का क्षेत्रफल अन्य पल्लियों की अपेक्षा बहुत छोटा है। इस पल्ली में लगभग 400 परिवार है एवं पंजीकृत पल्लीवासियों की संख्या 2200 से 2300 के करीब है।

पल्ली घोषित होने के पूर्व यहाँ के विश्वासीगण रविवार एवं जन्मपर्व और पास्का पर्व का मिस्सा पूजा हॉली क्रॉस स्कूल के प्रांगण में किया करते थे। उसके बाद राँची डायसिस की ओर से सन् 1992 में श्रद्धेय फा. लियो मिंज को लालपुर भेजा गया, और उसी वर्ष लालपुर की कलीसिया को एक पल्ली के रूप में घोषित किया गया, इस तरह एवं श्रद्धेय फा. लियो मिंज लालपुर पारिश के प्रथम पल्ली पुरोहित के रूप में अपना कार्यभार संभाला। धर्मविधियों के लिए उपयुक्त स्थान न होने के कारण होली क्रॉस निस्सा पूजा एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों होने लगी, और इसी वर्ष 1992 में लालपुर पल्ली में पहला परमप्रसाद संस्कार की धर्मविधि संपन्न हुई। यहीं से इस पल्ली में विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों का संचय किया जाने लगा और आज भी जारी है। और इन सभी जिम्मेदारियों को श्री इमिल लकड़ा, प्रथम प्रचारक ने भली-भांति वहन किया। और आज तक एक प्रचारक के रूप में इस कार्य को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। श्रद्धेय फा. लियो मिंज ने 2004 तक इस लालपुर पल्ली में पल्ली पुरोहित के रूप में अपना योगदान दिया। आज हम उनके प्रति नतमस्तक है।

सन् 2004 में लालपुर पल्ली के संचालन का जिम्मा क्लारेशियन धर्मसमाज को दिया गया और श्रद्धेय फा. जोसेफ डेविड सी.एम.एफ. ने लालपुर के पल्ली पुरोहित के रूप में कार्यभार संभाला। और सन् 2007 तक लालपुर पल्लीवासियों के आध्यात्मिक उत्थान के कार्यों में लगे रहे। तत्पश्चात् श्रद्धेय फा. अगस्तुस कुजूर सी.एम.एफ. ने लालपुर पल्ली का कार्यभार संभाला। और सन् 2010 तक अपनी सेवायें प्रदान की। उसी वर्ष सन् 2010 में श्रद्धेय फा. अनीम प्रकाश इंदवार, सी.एम.एफ लालपुर के नये पल्ली पुरोहित नियुक्त किये गये जिन्होंने विभिन्न संघों के गठन में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनकी सहायता से काथलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ एवं पारिश काउंसिल का गठन हुआ। आज हमें गर्व है कि लालपुर पल्ली राँची डायसिस का एकमात्र ऐसा पल्ली है जिसमें पारिश काउंसिल है, जो पल्ली के पुरोहितों और चर्च को हर कार्य में मदद करता है।

1 सितम्बर 2013 को श्रद्धेय फा. अनिम प्रकाश इंदवार सी.एम.एफ. ने नये पल्ली पुरोहित श्रद्धेय फा. फुलजेन्स केरकेट्टा सी.एम.एफ. को लालपुर पल्ली का कार्यभार सौंप दिया। फा. फुलजेन्स पल्ली पुरोहित के रूप में सभी के प्रिय थे. वे मृदुभाषी होने के साथ-साथ सख्त अनुशासन प्रिय व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंन मई 2017 तक पल्ली पुरोहित के रूप में अपना योगदान दिया।

इनके बाद श्रद्धेय फा. देवसहाय मिंज सी.एम.एफ. ने 11 सितंबर 2017 से पल्ली पुरोहित के रूप में अपना कार्यभार संभाला। फा. देवसहाय के कार्यकाल में लालपुर पल्ली में अनेकों विकास के कार्य हुए। उन्होंने लालपुर पल्ली को ऊँचाईयों तक पहुँचाया। सभी जगहों पर लालपुर पल्ली की एक पहचान बनी। जून 2025 में फा. देवसहाय का तबादला हो गया और पुनः फा. अनिम प्रकाश इदवार पल्ली पुरोहित नियुक्त किये गये।

श्रद्धेय फा. फुलजेन्स ने सन् 2017 में हम लालपुर पल्लीवासियों को एक सपना दिखाया था. एक सुन्दर सपना। एक बार पारिस काउंसिल की मिटिंग में उन्होंने कहा था-हम एक पल्ली हैं. जहाँ विश्वासियों की संख्या अच्छी है। इस पल्ली से लालपुर वासियों के सभी कार्य होते हैं पर यहाँ गिरजाघर नहीं है, इसलिए यहाँ गिरजाघर का होना बहुत जरूरी है। अनेकों बार पारिश काउंसिल की बैठकें हुई, और चर्च निर्माण कमिटी का गठन हुआ। इस तरह फैसला लिया गया कि पल्लीवासी चंदा जमा करें, नौकरी वाले एक दिन का वेतन देंगे, लोगों से स्वेच्छादान की अपील की गयी, और पैसा इकट्ठा होना प्रारंभ हुआ। इसी बीच फा. फुलजेन्स का तबादला हो गया, और चर्च निर्माण कार्य की जिम्मेदारी फा. देवसहाय के कंधों पर आ गयी, इस जिम्मेदारी को उन्होंने तब से लेकर आज तक बखुबी निभाया है। इनके अथक प्रयास और लगन से लालपुर का नया गिरजाघर बन कर तैयार है एवं हम सभी इसके उद्घाटन के लिए उपस्थित हैं। इस चर्च के निर्माण के लिए लालपुर पल्ली के हर घर के एक-एक सदस्यों की भागीदारी है। उनके निःस्वार्थ सहयोग के बिना निर्माण कार्य संभव नहीं था।

लालपुर के संत जेम्स गिरजाघर के उद्घाटन एवं आशीष के अवसर पर रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo आंनद डेविड खलखो, फ़ा० मनोज वेंगतनम, फाo अनिम प्रकाश, फ़o अगस्तुस, अन्य मेहमान पुरोहितगण, धर्मबहनें, एवं पल्ली के विश्वासी हज़ारों की संख्या में शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.