रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यात्री सुरक्षा, रोजगार और कई मुद्दों पर रखी बात।निर्माण के दौरान मंदिर पर नहीं करें कार्रवाई, स्थानीय समिति से बात कर समाधान निकालें।लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, महिला पुलिस की तैनाती हो।होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव अविलंब भेजें।स्टेशन के आसपास के दुकानदारों के लिए अटल वेंडर मार्केट के निर्माण का प्रस्ताव दें।रांची से मुरी शटल ट्रेन का प्रस्ताव भेज, परिचालन करने की दिशा में कार्यवाही करें।रांची। रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडल स्तरीय सांसदों की बैठक आज रांची में संपन्न हुई। इस बैठक में…
Author: जस्ट पोस्ट
नेतरहाट जाने के क्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से उनका भव्य गरिमामय और सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया।मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और न्यायिक व्यवस्था आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उनके आगमन से न्यायालय परिसर में विशेष चहल पहल देखने को मिली…
रांची: चाईबासा के सारंडा जगंल में हुए पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली अनल दा मारा गया. अनल दा पर एक करोड़ का इनाम घोषित था. गिरिडीह का रहने वाला अनल दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी का प्रमुख सदस्य था. माओवादी संगठन में रणनीतिकार के रूप में जाना जाने वाला यह नक्सली लंबे समय से सुरक्षाबलों के रडार पर था. गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र का अनल 1987 से सक्रिय था और झारखंड-बिहार के कई जिलों में अपना आतंक कायम कर चुका था.पीरटांड़-टुंडी-तोपचांद इलाके में गोपाल दा के नाम से…
झारखंड पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है.पुलिस को मिली गुप्त सूचनापुलिस की ओर से मिल जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के सीनियर अफसरों को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की ज्वाइंट…
झारखंड में फिलहाल अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड में तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. इसका मतलब यह हुआ कि फिलहाल सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस…
रांची/धनबाद:भारत की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने 7 से 55 टन क्षमता श्रेणी में अगली पीढ़ी के 17 ट्रकों को लॉन्च करते हुए भारतीय ट्रकिंग उद्योग को नई दिशा दी है; कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के प्रबंध निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि भारत में ट्रकिंग क्षेत्र तेज़ी से बदल रहा है और नई पीढ़ी के ये ट्रक भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं, जिनमें नई अजुरा सीरीज़, दो उन्नत और उच्च दक्षता पावरट्रेन, आई-एमओईवी आर्किटेक्चर पर आधारित इलेक्ट्रिक ट्रकों की व्यापक रेंज तथा यूरोपीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप…
रांची। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आ रहे हैं। यह पहला अवसर है जब नौसेना प्रमुख का आगमन झारखंड की राजधानी रांची में होने जा रहा है। कल शाम 4:30 बजे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां झारखंड के सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। रात्रि विश्राम लोक भवन में होगा। इसके उपरांत 23 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सीसीएल के सभागार में रांची शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय व विद्यालयों के विद्यार्थियों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ विकसित भारत 2047 पर संवाद…
रांची झारखंड- बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान , मेसरा के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा “विदेशी भाषा शिक्षण एवं अधिगम में प्रौद्योगिकी, नैतिकता और सांस्कृतिक आयाम” विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन हाइब्रिड मोड में किया गया। इस सम्मेलन में भारत तथा विदेशों से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।उद्घाटन सत्र प्रातः 10:00 बजे अनुसंधान एवं विकास भवन के सेमिनार हॉल–I में आरंभ हुआ, जहाँ सभी गणमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में कार्यवाहक कुलपति डॉ. अशोक शेरोन मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. भास्कर कर्ण, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार चंद, सम्मेलन…
रांची शहरी क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बिजली विभाग ने अप्रैल तक 3.70 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से करीब 3.40 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बैलेंस 200 रुपये से नीचे जाते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट जाती है। कई मामलों में रिचार्ज या भुगतान के बाद भी बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं हो रही है, जिससे घरों, दुकानों और छोटे कारोबार पर असर पड़ रहा है। उपभोक्ता बिजली विभाग…
बसंत पंचमी को हिंदू धर्म में विद्या, ज्ञान, वाणी, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व माना जाता है। यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है और इसे श्री पंचमी तथा सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन पंचमी तिथि सूर्योदय से लेकर मध्याह्न तक बनी रहती है, वह दिन सरस्वती पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। वर्ष 2026 में बसंत पंचमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी।बसंत पंचमी 2026 की तिथि और पंचांग स्थितिपंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में पंचमी…
