
: बैठक के दौरान दावोस में हुई इस चर्चा और मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश कंपनियों जैसे वोल्वो व अन्य के साथ हुई वार्ताओं के निष्कर्षों और आगे के कार्यबिंदुओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक के आयोजन पर भी सहमति बनी.
प्रस्तावित राउंडटेबल में अर्बन मोबिलिटी, विशेष रूप से शहरी परिवहन के फाइनासिंग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किए जाने पर भी बात हुई.
ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक फ़ीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें,
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि झारखंड सरकार द्वारा हर वर्ष लाखों की संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि उन्हें शिक्षा जारी रखने में किसी प्रकार की बाधा न आए. उन्होंने स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल से अपील किया कि राज्य में साइकिलों के उपयोग और विद्यालयी बच्चों के लिए ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक फ़ीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें, जिससे यह आंकलन किया जा सके कि किस प्रकार ई-साइकिलों को बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है.

