Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड में ठंड से अभी राहत नहीं, अगले दो दिनों तक बनी रहेगी कनकनी
Uncategorized

झारखंड में ठंड से अभी राहत नहीं, अगले दो दिनों तक बनी रहेगी कनकनी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 22, 2026No Comments5 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड में फिलहाल अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड में तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. इसका मतलब यह हुआ कि फिलहाल सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जाएगी.24 और 25 जनवरी को छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में 24 और 25 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, 26 जनवरी की सुबह कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम ड्राई रहेगा. मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर दो दिन बाद झारखंड में भी दिख सकता है. इससे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है.

चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा
बुधवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटों में 1.9 डिग्री अधिक है. मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड में सुबह-शाम हल्की ठंड
उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. गिरिडीह जैसे जिलों में शुरुआती दो दिनों तक रात का तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि, 24 और 25 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे सुबह की ठंड कुछ हद तक कम हो जाएगी.[3:26 pm, 22/1/2026] Sandeep Jain: 24 और 25 जनवरी को छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में 24 और 25 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, 26 जनवरी की सुबह कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम ड्राई रहेगा. मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर दो दिन बाद झारखंड में भी दिख सकता है. इससे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है.

चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा
बुधवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटों में 1.9 डिग्री अधिक है. मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड में सुबह-शाम हल्की ठंड
उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. गिरिडीह जैसे जिलों में शुरुआती दो दिनों तक रात का तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि, 24 और 25 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे सुबह की ठंड कुछ हद तक कम हो जाएगी.
[3:27 pm, 22/1/2026] Sandeep Jain: उत्तर-पश्चिमी झारखंड में ठंडी सुबह, दिन में बढ़ता तापमान
उत्तर-पश्चिमी झारखंड के चतरा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और कोडरमा जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पलामू और गढ़वा में कुछ दिनों तक रात का तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और 25 जनवरी तक कई जिलों में पारा 29 से 30 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. इसका असर यह होगा कि दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जाएगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी.

राजधानी रांची में ठंड से थोड़ी राहत
रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, खूंटी और गुमला में अगले दो दिनों तक रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी. गुमला में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक जाने का अनुमान है, जो इस पूरे पूर्वानुमान में सबसे कम माना जा रहा है. हालांकि, 23 जनवरी के बाद यहां भी तापमान में स्पष्ट बढ़ोतरी होगी. रांची और हजारीबाग में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास स्थिर हो जाएगा.

सिंहभूम क्षेत्र रहेगा सबसे गर्म
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी. न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़कर 13 से 14 डिग्री तक जा सकता है. सिमडेगा में शुरुआत में ठंड का असर ज्यादा रहेगा, लेकिन 24 जनवरी के बाद यहां भी रात का तापमान 10 से 11 डिग्री तक आने की संभावना है.

26 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके दो दिन बाद इसका असर झारखंड में देखने को मिल सकता है. इससे बादल बढ़ सकते हैं और तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में हल्की ठंड बढ़ने या सुबह के कोहरे में इजाफा होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.