मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन धातु शेयरों के साथ ही दुनिया भर के बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से बाजार उछला है। बाजार खुलने के बाद से इसमें खरीदारी का माहौल रहा हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर फैसले से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती है। फेड में इस बार भी 25 बेसिस अंक की कटौती होने की संभावना है। आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 84,607 अंक पर सपाट खुला। सुबह ये 136.27 अंक या 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 84,802.55 अंक पर कारोबार…
Author: जस्ट पोस्ट
नई दिल्ली। भारत में बढ़ते ट्रैफिक और स्पीड के बीच मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और जरूरी सेफ्टी फीचर्स वाली कार परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। सीटबेल्ट तो हर कार में होती है, लेकिन प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर वाली सीटबेल्ट दुर्घटना के दौरान शरीर पर पड़ने वाले दबाव को नियंत्रित कर सुरक्षा बढ़ाती है। आजकल ज्यादातर कारों में फ्रंट, साइड और कर्टन एयरबैग दिए जाते हैं, जो टक्कर की स्थिति में चोटों को काफी कम करते हैं। बच्चों के लिए इसोफिक्स माउंट्स बेहद जरूरी फीचर है, जो चाइल्ड सीट को मजबूती से लॉक करता है। ईएससी या ईएसपी फीचर गाड़ी को…
नई दिल्ली। भारत में हार्ले-डेविडसन ने अपनी नई मोटरसाइकिल एक्स 440टी लॉन्च कर दी है। बाइक एक्स 440 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, हालांकि डिजाइन और फीचर्स में इसे काफी अपडेट किया गया है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है। नई एक्स 440टी अधिक स्ट्रीट-फोकस्ड डिजाइन के साथ आती है, जिसमें बड़े रियर फेंडर, चौड़े ग्रैब हैंडल और री-डिजाइन्ड सीट शामिल हैं, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए बेहतर कम्फर्ट प्रदान करते हैं। इसके अलावा बाइक में कई आकर्षक कलर विकल्प दिए गए हैं पर्ल ब्लू, पर्ल रेड, पर्ल व्हाइट और विविड ब्लैक। फीचर्स…
बीजिंग। एक चीनी महिला ने ऐसा हैरान कर देने वाला कदम उठाया है, जिसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। इस महिला ने अपनी ही दो बेटियों के स्थान पर एक बेटी को विज्ञापन के जरिए नौकरी पर रखने की पेशकश की है, जिसके बदले वह करीब 420 डॉलर मासिक वेतन और रहने के लिए एक फ्लैट देने को तैयार है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हेनान प्रांत की रहने वाली इस महिला का नाम मा है, जिसने एक स्थानीय टीवी कार्यक्रम पर यह विज्ञापन जारी किया। कार्यक्रम के दौरान मा ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के…
वाशिंगटन। अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर फिर तेज हो गई है। जेडी वेंस की हालिया टिप्पणियों के बीच ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन पर अभूतपूर्व सख्ती दिखाकर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने 19 हाई-रिस्क देशों से आने वाली हर इमिग्रेशन प्रक्रिया—ग्रीन कार्ड, नागरिकता, वीज़ा और शरण को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। USCIS ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कहा है कि वाशिंगटन डीसी में एक अफगान शरणार्थी द्वारा नेशनल गार्ड सदस्य की हत्या के बाद हालात को देखकर रोक लगानी जरूरी थी। इस कदम से 22 लाख से अधिक लंबित मामलों…
तेल अवीव। इ़जराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि ईरान ने बड़े पैमाने पर मिसाइलों का उत्पादन शुरू कर दिया है। बता दें इजराइल और ईरान के बीच इस साल जून में 12 दिन का भीषण सैन्य संघर्ष हुआ था। इस दौरान ईरान की मिसाइल फैसिलिटी को इजराइल ने निशाना बनाया था। वहीं ईरान ने भी इजराइल को भारी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि अब इजराइल को लगता है कि ईरान की मिसाइल बनाने की क्षमता पहले जैसी हो गई हैं। अमेरिका-इजराइल ने हमलों के बाद दावा किया था- ईरान ने खो दी है मिसाइल क्षमता मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक…
वाशिंगटन। अमेरिका में महंगी मेडिकल लागत, डॉक्टरों की लंबी वेटिंग लिस्ट, और सतही चिकित्सा सलाह से परेशान लोग एआई चैटबॉट्स का सहारा ले रहे हैं। सर्वे के अनुसार, अमेरिका में हर छह में से एक वयस्क और हर चार में से एक युवा (30 वर्ष से कम) महीने में कम से कम एक बार स्वास्थ्य जानकारी के लिए चैटबॉट्स का उपयोग कर रहा है। लोग मानते हैं कि चैटबॉट्स डॉक्टरों की तुलना में अधिक विस्तार से और तुरंत जवाब देते हैं, जैसा कि लॉस एंजिलिस की 79 वर्षीय वेंडी गोल्डबर्ग के उदाहरण से स्पष्ट है, जिन्हें प्रोटीन की मात्रा पर…
वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक विमान ने सड़क पर चलती कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक महिला घायल हो गई। ये आई-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। यह हादसा मेरिट आईलैंड के पास मील मार्कर 201 के आसपास शाम करीब 5:45 बजे हुआ। विमान में तकनीकी खराबी के कारण पायलट को मजबूरन हाईवे पर उतरना पड़ा, लेकिन भारी ट्रैफिक के बीच उतरते समय यह 2023 मॉडल टोयोटा कैमरी से जा टकराया। बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का यह विमान मेरिट आईलैंड से इंस्ट्रक्शनल फ्लाइट पर उड़ा था। इसमें 27…
धनबाद। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने आज अपना 100वां स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ मनाया। शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, ने छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक ऐसा सशक्त संदेश दिया जो देश की भविष्य की नीति और युवा शक्ति की दिशा तय कर सकता है। करीब 40 मिनट के अपने संबोधन में, अडानी ने स्पष्ट किया कि “अगर भारत को सचमुच अपनी तकदीर खुद लिखनी है, तो उसे पहले उस धरती की भाषा समझनी होगी जिस पर वह…
रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी निवासी सुभाष कुमार ने अपनी अद्भुत ज्ञान क्षमता और प्रतिभा के दम पर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर ₹25 लाख रुपए का बड़ा इनाम जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। सुभाष ने रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के खोरठा विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम अजनबी ने बताया कि सुभाष की इस उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। केबीसी खेलकर घर लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सुभाष कुमार ने अपनी प्रतिभा से सिर्फ सवालों के जवाब…
