पटना, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, पटना में पुलिस और अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक अपराधी को पैर में गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। यह घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला की बताई जा रही है। बुधवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया। अपराधी के पैर में गोली लगी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
Author: जस्ट पोस्ट
नई दिल्ली। गोवा में नाइट क्लब अग्निकांड में आरोपी कारोबारी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद दोनों भाई पुलिस से बचने के लिए भारत छोड़कर चले गए थे। आरोपी लूथरा भाई चार देशों के कई शहरों में ‘रोमियो लेन’ रेस्टोरेंट की चेन चलाते हैं। उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में भयानक हादसे के कुछ ही घंटों बाद दोनों फुकेट रवाना हो गए। उन पर गैर इरादतन हत्या के आरोप है। साथ ही लापरवाही के गंभीर आरोप भी लगे…
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के एक टीएमसी सांसद पर ई-सिगरेट पीने के आरोप लगाने के बाद हंगामा मच गया। यह घटना हिमाचल प्रदेश में ‘टिंबर माफिया’ पर चल रही चर्चा के दौरान हुई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा परिसर में ई-सिगरेट का इस्तेमाल नियम का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर सांसद का नाम नहीं लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं।” इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें रोका और कहा, “आप…
नई दिल्ली। संसद में बुधवार को वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए गए भाषण पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। संसद से बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह कल घबराए हुए थे, उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे। वे मानसिक दबाव में है, यह कल संसद में दिख रहा था। मैंने जो बातें बोली थीं, उस पर उन्होंने कोई बात नहीं की, न ही कोई सबूत दिया। मैंने कल उन्हें चुनौती दी कि आ जाइए सदन में मेरी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास भारतीय नागरिकों के वोट नहीं बचे हैं। वे एसआईआर से इसलिए चिंतित हैं, क्योंकि घुसपैठिए ही विपक्ष को चुनने का काम करते हैं। सांसद रेखा गुप्ता ने लोकसभा में ‘घुसपैठियों’ पर दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन किया। उन्होंने एजेंसी से बातचीत में कहा, “कई सालों से घर-घर जाकर ऐसी कोई चेकिंग नहीं हुई थी। कांग्रेस के समय बड़ी संख्या में घुसपैठिए आए। पश्चिम बंगाल के हर क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप…
हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो। पूर्व मध्य रेल की सख्त कार्रवाई, चेन पुलिंग करने वाले 1003 लोग तथा महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले 2267 पुरुष यात्री लिए गए हिरासत में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘…
मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अपनी आत्मीयता और हास्यपूर्ण संवादों के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने आने वाले एपिसोड में एक ऐसा क्षण रच दिया जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस एपिसोड में ओडिशा के कटक से आईं प्लांट पैथोलॉजी की ऊर्जावान छात्रा शीतल हॉट सीट पर दिखाई देंगी। कटक की प्लांट पैथोलॉजी छात्रा शीतल ने जीता अमिताभ बच्चन का दिल; बोलीं- अब मेरी नजर फूलों पर नहीं, देने वाले पर जा रही है बिग बी से बातचीत के दौरान, शीतल ने एक रोचक खुलासा किया कि उन्हें आज तक कभी किसी…
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई। यह कॉरिडोर 10,370 किमी लंबा होगा, जिससे भारतीय जहाज औसतन 24 दिन में रूस पहुंच सकेंगे। भारत से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग तक सामान भेजने के लिए जहाजों को करीब 16,060 किमी की लंबी यात्रा करनी पड़ती है, जिसमें करीब 40 दिन का समय लगता है यानी यह नया रूट करीब 5,700 किमी छोटा है और भारत को सीधे 16 दिन बचेंगे। भारत-रुस चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर का करेंगे निर्माण, बढ़ेगा व्यापार मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन और…
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के कारण की गई। दरअसल नवजोत कौर सिद्धू ने यह कहकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान से राज्य में मचा घमासान उन्होंने एक टीवी चैनल पर आरोप लगाया कि तरनतारन उपचुनाव के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने पार्टी टिकट के लिए दो कांग्रेस नेताओं को 10 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली। 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए भीषण कार बम विस्फोट को मंगलवार को ठीक एक महीना पूरा हो गया। इस आतंकी हमले में 15 लोग मारे गए थे और 20 से ज्यादा घायल हुए थे, लेकिन अब तक अदालत में मुख्य मुकदमे की शुरुआत भी नहीं हो पाई है। पटियाला हाउस कोर्ट में केवल आरोपियों की रिमांड बढ़ाने और जमानत याचिकाओं पर ही सुनवाई चल रही है। शुरुआत में मामला दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास था, लेकिन 18 नवंबर को गृह मंत्रालय ने इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया। एनआईए ने अब…
