
राँची हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश का केसर चंदन तिलक श्रृंगार किया गया । बसंत पंचमी महास्नान के बाद बाबा श्यामल रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे थे। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में मंदिर के आचार्यों संग खाटूनरेश का केसर चंदन तिलक श्रृंगार किया गया। दोपहर 12.15 बजे की आरती के बाद सर्वप्रथम केशर एवं गुलाब जल के मिश्रण से चंदन को घिस कर सुगंधित लिप तैयार किया गया। रूह इत्र की मालिश करने के बाद विधि विधान से बाबा श्याम के मूर्त को सुंदर रूप से सजाया गया। बैंगलोर के से मंगाए गए येलो स्टार गुलबहार की मोटी मोटी मालाओं से बाबा श्री श्याम को नवीन बागा पोशाक पहना कर प्रसाद का भोग लगाया गया।

