पूजा-अर्चना के साथ आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस संपन्नवरीय संवादददातारांची। आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा मंदिर के दो दिवसीय 40 वें वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 5.30 बजे मंदिर मे पुजारी संतोष पाठक, बिनोद पाठक द्वारा मां का महास्नान, श्रृंगार, विशेष पूजा-अर्चना के बाद स्थापना दिवस पुजन, हवण, महाभोग अर्पण, महाआरती की गई। इसके बाद संध्या आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। संध्या 6 बजे से स्थानिय भजन कलाकारों द्वारा प्रथम देव भगवान श्री गणेश पूजन, सरस्वती बंदना के साथ कई भजनों का कार्यक्रम शुरू…
Author: जस्ट पोस्ट
रामगढ़: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वागले स्टेट पुलिस स्टेशन की टीम ने रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा किया है. संयुक्त कार्रवाई में 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंजाबी गुरुनानक मुहल्ला से धर दबोचा गया. यह कार्रवाई साइबर अपराध के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है.पुलिस के अनुसार, आशीष कुमार सिंह लंबे समय से एक संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हुआ था. वह देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को झांसे में…
गिरिडीहः जिले की तिसरी थाना की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण उत्तर प्रदेश के एक ड्राइवर और उसके सहयोगी ने कर लिया था. अपहरण के बाद दोनों आरोपी लड़कियों को लेकर हल्दिया ले गए. वहां से फिर दोनों को लेकर धनबाद के बरवाअड्डा आए. जहां से दोनों लड़कियों को बरामद किया गया. जबकि कांड के आरोपियों को डुमरी के कुलगो स्थित एनएचएआई के टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत कम्पिल थाना क्षेत्र के रौकरी निवासी छोटेलाल और उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला अंतर्गत पटियाली थाना क्षेत्र के नगला सहजन निवासी…
रांची: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और लंदन की यात्रा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड लौट आए हैं. विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री का इस दौरान भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में सांसद महुआ माजी, झामुमो केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडे सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे.मुख्यमंत्री ने ढोल नगाड़ों के साथ रांची एयरपोर्ट पहुंचे जेएमएम कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए इस यात्रा को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. रांची एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में आयोजित वर्ल्ड…
मुंबई: महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस खबर के आने के बाद हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने जा रहा था.66 साल के अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे. उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। श्री सहाय ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य गठन, गरीबों,शोषितों और वंचित वर्ग के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान के लिए गुरुजी द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य अतुलनीय व अविस्मरणीय हैं। श्री सहाय ने कहा कि झारखंड वासियों को केन्द्र सरकार से अपेक्षा थी कि अलग राज्य के गठन और सर्व समाज के प्रति दिशोम गुरु…
आरपीएफ रांची कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। इसी क्रम में “ऑपरेशन सतर्क” के तहत आरपीएफ/पोस्ट/रांची एवं फ्लाइंग टीम/रांची द्वारा रांची रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर एक व्यक्ति को ग्रे रंग के ट्रॉली बैग में भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ एवं जांच पर उसकी पहचान बडावथ रवि, उम्र 30 वर्ष, पिता– पांडु, निवासी– अदाविकेश्वापुर, पोस्ट व थाना– जंगांव, जिला– वारंगल, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई। उसके बैग की तलाशी लेने पर…
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है – उपायुक्तउपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिला के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।जनता दरबार के दौरान विभिन्न अंचलों में जाति, आय, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता, जन्म प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पंजी-II सुधार, मुआवजा, पेंशन एवं अन्य राजस्व से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।मांडर अंचल में आयोजित जनता दरबार में आवेदिकाओं सोभा तिर्की (ग्राम-…
रांची: खनन, निर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के लिए झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभात तारा मैदान, रांची में होगा। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति के लोकेश चौधरी और एसके त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो का आयोजन रांची में दूसरी बार किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी माइनिंग, मिनरल्स, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, पावर, स्टील, सीमेंट और सहायक उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर…
चान्हो प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में DMFT मद से 10 अतिरिक्त (कक्षा)क्लास रूम निर्माण का शिलान्यास माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा किया गया,माननीय मंत्री ने कहा कांग्रेस ने देश को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ दिया है, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, आईआईटी, आईआईएम, जैसे राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर कांग्रेस ने आधुनिक भारत की नींव रखने का काम किया है।
