Author: जस्ट पोस्ट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज मोरहाबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन एवं रामधुन प्रस्तुत किये। माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की आत्मीयता में मंत्रमुग्ध हो गये। मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा…

Read More

राजधानी से सटे इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के आसपास के हाईवे और रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी। इसको लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने रिंग रोड अथॉरिटी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) को आधिकारिक पत्र भेजा है।पत्र में कहा गया है कि रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने की वजह से रैश ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कई मामलों में रैश…

Read More

पलामूः छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में एक दामाद ने अपनी पत्नी, ससुर एवं साली को चाकू से गोद डाला है. इस घटना में ससुर की मौत हो गई है जबकि पत्नी और साली गंभीर रूप से जख्मी है. दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है.घटना को अंजाम देने वाला दामाद फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. हैदरनगर के सोवा भरवा के रहने वाले लवकुश यादव का कुछ वर्ष पहले पूजा कुमारी के साथ विवाह हुआ था जो पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के…

Read More

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 67 वर्षीय श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर में अचानक गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.पीएम मोदी ने उषा से बात कीपीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है. इसके अनुसार, श्रीनिवासन 30 जनवरी की सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए. इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर…

Read More

झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ साईं मंदिर जाने वाले रास्ते पर नाला के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को गोली लगी है. सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से पकड़े गए तीनों अपराधियों रमेश राजा, गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान को…

Read More

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को बजट पूर्व गोष्ठी 2026-27 का आयोजन किया गया. राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अबुआ दिशोम बजट का निर्माण कर रही है. बजट पूर्व गोष्ठी में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई अधिकारी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने बजट पोर्टल पर बेहतर सुझाव देने वाले 3 लोगों को सम्मानित किया.इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा,हर राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने के अपने अपने तरीके होते हैं. झारखंड पिछड़ा राज्य है. राज्य में बड़े पैमाने पर खनन होता है. हम निरंतर…

Read More

युवाओं की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संस्था जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल से पंजीकृत जेसीआई रांची नियो के नवम पदस्थापना रांची के ओ एम जी में किया गया ।इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श्री निहार तुलस्यान एवं विशिष्ठ अतिथि जोन उपाध्यक्ष मिस तन्वी अग्रवाल थी।सर्वप्रथम अतिथियों एव पूर्व अध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरुवात हुई जिसके बाद संस्था के पूर्व अध्यक्ष विवेक जैन ने स्वागत भाषण दिया । सभी अतिथियों एव विभिन्न संस्थान से पधारे पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जैसी अंकित राजगढ़िया ने किया।अध्य्क्ष जैसी विवेक जैन जी द्वारा वर्ष 2025 में…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संसद का बजट सत्र विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर फोकस करते हुए लंबे समय से लंबित मुद्दों के स्थायी समाधान की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। साथ ही भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हुई प्रगति को उन्होंने “महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत” की भावना का प्रतीक बताया।बजट सत्र की शुरुआत में संसद परिसर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का उल्लेख किया। उन्होंने…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा और नयी पुस्तक करुणा द पावर आफ कंप्लशन तथा बाल ग्राम का 2025- 2026 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बाल मजदूरी के खिलाफ किये जा रहे कार्यों, गतिविधियों और कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

Read More

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने तीन नए सदस्य बनाए। गुरुवार को चैंबर भवन में अर्पण रेस्टोरेंट के संचालक कृष्ण कुमार ने झारखंड चैंबर की सदस्यता ग्रहण की। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता प्रदान की।इसी अवसर पर नीतिन प्रसाद एवं विजय चौधरी ने भी झारखंड चैंबर की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर प्रदेश के व्यापार, उद्योग और उद्यमियों के हितों की रक्षा एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा…

Read More