चुनाव चिन्ह आवंटन पश्चात रांची नगर निगम अंतर्गत अभ्यर्थियों के साथ सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की बैठकसामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु एवं व्यय प्रेक्षक ध्रुव कुमार द्वारा आदर्श आचार संहिता अनुपालन एवं व्यय संबंधी प्रदान की गयी जानकारी=====================नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के अंतर्गत चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आज अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय से संबंधित आवश्यक एवं सामान्य जानकारी प्रदान की गई।रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार दोराईबुरु एवं व्यय प्रेक्षक ध्रुव कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान मेयर एवं वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों को निर्वाचन…
Author: जस्ट पोस्ट
शहर की विधि व्यवस्था की मजबूती के लिए आज चैम्बर भवन में सिटी एसपी पारस राणा, सिटी डीएसपी केवी रमन एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के साथ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में व्यापारियों को आ रही रंगदारी व धमकी भरे कॉल्स तथा शहर की विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल बनता है। हालिया घटनाओं के त्वरित उद्भेदन के लिए उन्होंने पुलिस तंत्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने…
रांची : रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के धंधे का खुलासा किया गया है. पुलिस ने छापेमारी करके 19 देसी अवैध हथियार, अर्द्धनिर्मित हथियार और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाईग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर उनकी बिक्री कर रहा है. सूचना के वेरिफाइड होने के बाद वरीय…
रांची: रांची के रातू प्रखंड के तिगरा में शुक्रवार को जिलास्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी-कार्यशाला- 2026 का उद्घाटन राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस मौके पर कृषि मंत्री ने स्टॉल भ्रमण के बाद किसानों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया .कृषि मेला को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिलास्तरीय कृषि मेला के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है. राज्य में चल रही महागठबंधन की सरकार में सफल और समृद्ध किसान बनाने के लिए हर…
मोदीनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी ओम कुमार ने अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप 14 फरवरी तक चलेगी।ज्ञात हो कि हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के आधार पर चयनित झारखंड की 14 सदस्यीय टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। टीम के कोच श्री प्रदीप कुमार एवं श्री महेश कुमार हैं।ओम कुमार की इस उपलब्धि पर झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष…
कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड के खरियोडीह पंचायत के गड़ीयाई बिरहोर टोला से एक साथ 10 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई. फिलहाल, पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है. हालांकि, अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है.घटना के बारेमें मुखिया राजेंद्र यादव ने बताया कि एक फरवरी की रात गड़ियाई बिरहोर टोला से लोग परसाबाद एक श्राद्धकर्म में भोज खाने गए हुए थे. जब वे वापस लौटे तो देखा कि…
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब की ओर से प्रदर्शनी मैच खेलने मैदान में उतरे और अपना हुनर दिखाया। इस मैच में फुटबॉल जगत के कई दिग्गज पूर्व अंतरराष्ट्रीय एवं क्लब खिलाड़ियों ने भी अपना जौहर दिखाया। उक्त प्रदर्शनी मैच का आयोजन क्लब मैदान में पूर्व भारतीय खिलाड़ी तथा ईस्ट बंगाल क्लब के पूर्व कप्तान स्व. इलियास पाशा के परिवार के सहायतार्थ किया गया, जिनका लंबी बीमारी के बाद गत 22 जनवरी को निधन हो गया है।यह प्रदर्शनी मैच ईस्ट बंगाल क्लब और इंडियन प्लेयर एसोसिएशन (आईपीए) के बीच खेला गया, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान…
श्री श्याम मण्डल , रांची के 65 सदस्यों का दल राजस्थान स्थित खाटू धाम में अत्यन्त श्रद्धा सहित श्याम निशान ( ध्वजा ) श्री श्याम प्रभु को अर्पित किये । खाटू धाम से 20 किलोमीटर पहले रिंगस धाम में स्तिथ गौ शाला में सभी निशानों ( ध्वजा ) की श्रद्धा पूर्वक पूजन एवम आरती के पश्चात सभी श्याम भक्त श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन निशानों को कन्धे पर उठाकर खाटू धाम के लिए चल पड़े । 20 किलोमीटर तक श्याम प्रभु की मस्ती में झूमते – नाचते , रंग गुलाल तथा श्याम प्रभु के भजनों का आनन्द…
मैट्रिक के परीक्षार्थी को अवैध तरीके से हिरासत में लेने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा के डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग के थाना प्रभारी को तलब कर लिया है. इन तीनों का मोबाइल जब्त करके कोर्ट रूम में बैठा दिया गया है. इसके साथ ही, अदालत ने चतरा एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिर होकर यह बताने का निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थी को किस आधार पर हिरासत में लिया गया. क्या पुलिस ने इसका कोई केस डायरी तैयार किया है?मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षार्थी की मां की ओर से हाईकोर्ट में हैवियस कॉर्पस सुनवाई के…
शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा. प्रशांत किशोर की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द करने की याचिका दायर की गई थी. इस पर आज (शुक्रवार) सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट की तरफ से कहा गया कि चुनाव रद्द करने की मांग उचित नहीं है, लेकिन जनसुराज पार्टी चाहती है, तो हाईकोर्ट जा सकती है.प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया था…
