Author: जस्ट पोस्ट

झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग ने राज्य में शराब के शौकीनों और होटल-बार संचालकों के लिए नई झारखंड उत्पाद होटल, रेस्तरां, बार और क्लब (अनुज्ञापन एवं संचालन) नियमावली 2026 बनायी है। नई नियमावली के लागू होने के बाद पूरे राज्य में शराब परोसने, बार के लाइसेंस और उनके संचालन के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार ने राजस्व बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को कड़ा करने के उद्देश्य से शहरों की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग शुल्क और समय निर्धारित किया है।नियमावली के अनुसार, राज्य के सभी फाइव स्टार होटलों में शराब परोसने की सामान्य अवधि रात 12 बजे…

Read More

धनबाद : धनबाद के झरिया स्थित लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़िता महिला ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.: पीड़िता के अनुसार, पति के साथ उसका आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था और मारपीट भी आम बात हो गयी थी. महिला ने बताया कि घटना वाली रात भी पति-पत्नी…

Read More

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को श्री जगन्नाथ मंदिर और एक आध्यात्मिक केंद्र की जमशेदपुर में आधारशिला रखेंगी. इस मौके पर ‘भूमि पूजन’ भी किया जाएगा. श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.भूमि पूजन के साथ होगी परियोजना की औपचारिक शुरुआतएस.के. बेहरा ने बताया कि राष्ट्रपति मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगी, जिससे न्यास की एक महत्वपूर्ण परियोजना की औपचारिक शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि अंतिम मंदिर संरचना को पूरा होने में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा, लेकिन न्यास ने आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता दी है,…

Read More

रांची। कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर, गागी, कांके के रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने किया। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। शिक्षा के बिना स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। शिक्षा प्रगति और सफलता की वह कुंजी है, जिससे व्यक्ति के विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं। एक शिक्षित व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, यह हमारा दुर्भाग्य है कि लोगों ने…

Read More

मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना कीमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग आज रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं…

Read More

भारत ने USA को 29 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने तीन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती ने एक बल्लेबाज को आउट किया.भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना पाई. USA की ओर से मिलिंद कुमार…

Read More

केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), कांके के मुख्य गेट के सामने आज हटाए गए सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में आयोजित धरना कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्री धर्मेंद्र तिवारी स्वयं कर्मियों के साथ धरना पर बैठे और उनके पक्ष में आवाज बुलंद की। धरना में बड़ी संख्या में प्रभावित सुरक्षा कर्मी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।धरना स्थल पर श्री तिवारी ने कहा कि संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के नाम पर 156 निजी सुरक्षा कर्मियों को एक साथ सेवा से हटा देना अत्यंत पीड़ादायक और अन्यायपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी वर्षों से संस्थान की…

Read More

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. योजना के लाभुकों को छोटे व्यवसाय के लिए 20,000 रुपये तक का लोन मिलेगा. उनको किसी गारंटी की जरूरत नहीं होगी. राज्य सरकार का उद्देश्य संबंधित महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति और वित्त विभाग के बीच शनिवार को हुई बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. इसे लेकर बैंकरों ने भी सहमति जताई है. इस योजना के तहत हर लाभुक को लोन मिल सकेगा. एक परिवार में जितने भी लाभुक हैं, उन्हें बैंक लोन देगा.बैंकों को लोन वापसी की भी पूरी…

Read More

सूरजकुंड मेले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ. झूला टूट कर गिरने से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई. जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए.पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे झूले पर लगभग 15 लोग बैठे थे, तभी अचानक वह गिर गया. घायलों की मदद के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया. लोगों को बचाने के क्रम में पुलिसकर्मी की मौत हो गई. बचाव अभियान के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव भी झूले की ग्रिल चपेट में आ गया, जिससे उसके कंधे में चोट आई.सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और पर्यटन…

Read More

गिरिडीह की शांत पहाड़ियों के नीचे ऐसा राज छिपा होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पारसनाथ की तराई में जब पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली, तो यह एक रूटीन कार्रवाई मानी जा रही थी। लेकिन कुछ घंटों बाद जमीन के भीतर से जो निकला, उसने सबको चौंका दिया। मिट्टी के अंदर गाड़कर रखा गा हथियारों का जखीरा मिला। वही हथियार, जो साल 2004 में पचम्बा गोशाला मेला के दौरान होमगार्ड कैंप से लूटे गए थे। 22 साल तक ये हथियार पहाड़ की गोद में छिपे रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।जंगल…

Read More