Author: जस्ट पोस्ट

रांची: लोक भवन उद्यान को लेकर राजधानीवासियों के उत्साह और अभूतपूर्व जनसहभागिता को देखते हुए राज्यपाल ने इसके आम नागरिकों के लिए खुले रहने की अवधि को आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है. अब लोक भवन उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम लोगों के भ्रमण और अवलोकन के लिए खुला रहेगा. यह निर्णय उद्यान को मिल रही जबरदस्त लोकप्रियता और लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.अब तक लोक भवन उद्यान में पहुंचे 4.92 लाख से अधिक सैलानीलोक भवन उद्यान इन दिनों रांची का सबसे बड़ा जन आकर्षण बन चुका है. रविवार…

Read More

गुरु नानक सेवक जत्था ने कांके डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कियागुरु नानक सेवक जाता ने आज 8 फरवरी रविवार को कांके प्रखंड के टिकरी टोला डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. जत्था के सदस्य रातु रोड गुरुद्वारा से पाठ्य सामग्री एवं अन्य सामान लेकर दोपहर एक बजे कांके पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस्ती में जाकर एक सौ दस जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल,रबर समेत अन्य पाठ्य सामग्री तथा ट्रॉफी का वितरण किया. बच्चों ने वेलकम गीत गाकर जत्था के सदस्यों…

Read More

चतरा: जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेकाबू रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से रोज लोगों की मौत हो रही हैं. इसी क्रम में रविवार को फिर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार चतरा के धमनियां मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से प्रह्लाद सिंह नामक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी थे और चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थे.…

Read More

कांके। केंद्रीय मन: चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में एमएस धनंजय डीके यादव की मेन पावर कंपनी जो मसूपुर बिहटा पटना की है। इस कंपनी में बाह्य स्रोत से कार्यरत निजी सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहे 33 वर्षीय बिरसा कच्छप बुकरू, कांके निवासी की दर्दनाक मौत संस्थान परिसर में स्थित निदेशक आवास में पेड़ की डाली काटने के क्रम में डाली से दबकर हो गई। घटना लगभग 3:30 की बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक को आनन फानन में कांके ब्लॉक चौक स्थित कांके जनरल हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम, डॉक्टर शंभू के यहां लाया गया। जहां चिकित्सकों…

Read More

श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार रांची पहाड़ी मंदिर स्थित विश्वनाथ मंदिर में पहाड़ी बाबा का महाशिवरात्रि को लेकर मेहंदी हल्दी का कार्यक्रम हरसाल किया गया।पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार ,पूजन कर भव्य आरती की गई श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की महिला टीमों के द्वारा मेहंदी हल्दी का कार्य किया गया साथ ही भक्तिमय भजन के साथ सभी भक्तगण झूम कर पहाड़ी बाबा के इस मेहंदी हल्दी के कार्यक्रम को सफल बनाएं। बहुत ही भव्य और आकर्षक इस कार्यक्रम में अनेकों लोग सम्मिलित हुए। आए हुए तमाम अतिथि और पदाधिकारीयों…

Read More

रामगढ़: जिले के सिदो-कान्हू मैदान में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर 101 कमजोर वर्ग की बेटियों का भव्य सामूहिक विवाह पूरे राजसी ठाठ-बाट और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम न केवल विवाह आयोजन था, बल्कि ‘बेटियां बोझ नहीं, गौरव है’ कहावत चरितार्थ हुआ है.इस भव्य आयोजन की शुरुआत लग्जरी गाड़ियों में निकाली गई बारात से हुई. विवाह की सभी रस्में कोलकाता के प्रसिद्ध पंडित राघव की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई. मंच पर जहां मंत्र गूंज रहे थे, वहीं…

Read More

रांची। नगर निकाय चुनाव के तहत 16 निकायों के 38 वार्ड ऐसे हैं, जहां से वार्ड पार्षद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। केवल एक ही प्रत्याशी के नामांकन या नामांकन पत्रों की जांच तथा नामांकन वापसी के बाद एक ही प्रत्याशी के मैदान में होने के कारण उन्हें निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाची पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दी है। निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण अब इन वार्डों में मतदान नहीं होगा।जिन नगर निकायों के वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, उनमें आदित्यपुर नगर निगम में दो, मेदिनीनगर नगर निगम में तीन, साहिबगंज…

Read More

: धनबाद सदर थाना क्षेत्र से शनिवार की रात लापता हुए रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. शव सरायढेला थाना क्षेत्र सूर्य हाइलैंड सिटी स्थित विकास खंडेलवाल के घर के बाथरूम से मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम और संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह मामला एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट से जुड़ा बताया जा रहा…

Read More

राँची। जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित चौक पर शनिवार की दोपहर 2.08 बजे बाइक सवार अपराधियों से अकेली महिला बीच सड़क पर भीड़ गई। इसके बाद चेन छिनकर भाग रहे बाइक सवार दोनों अपराधी वहीं गिर गया। एक अपराधी तुरंत उठकर पैदल ही भागने लगा। खूद का चेन बचाने के बाद भी अपराधी को भागता देख महिला उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। पीछा कर रही महिला से बचने के लिए अपराधी पिस्टल निकालकर गोली चलाने लगा। गोली चलाता देख महिला रूक गई जिसके बाद दूसरा अपराधी तुरंत गिरे हुए बाइक को उठाकर अपने सहयोगी के…

Read More

राँची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। उत्तरी भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राज्य में साफ नजर आने लगा है। सर्द हवाओं की वजह से तापमान तेजी से नीचे गिरा है और ठंड का असर कई जिलों में काफी बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है।रांची-जमशेदपुर को छोड़ बाकी जिलों में ज्यादा ठंडराजधानी रांची और जमशेदपुर को छोड़ दें तो राज्य के अधिकतर जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस…

Read More