Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»कृषि मेला का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन, कहा-सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
Uncategorized

कृषि मेला का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन, कहा-सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: रांची के रातू प्रखंड के तिगरा में शुक्रवार को जिलास्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी-कार्यशाला- 2026 का उद्घाटन राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस मौके पर कृषि मंत्री ने स्टॉल भ्रमण के बाद किसानों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया .
कृषि मेला को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिलास्तरीय कृषि मेला के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है. राज्य में चल रही महागठबंधन की सरकार में सफल और समृद्ध किसान बनाने के लिए हर तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. चाहे बात खेती-बाड़ी से जुड़ी हो, मत्स्य पालन से जुड़ी हो, पशुपालन से जुड़ी हो या समिति बना कर कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले किसानों से जुड़ी हो हर क्षेत्र में सरकार की योजनाएं चल रही हैं.
उन्होंने कहा कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग किसानों को सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रहा है. अलग -अलग योजनाओं में 50 से 90 प्रतिशत तक किसानों को सब्सिडी के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. राज्य के अन्नदाता किसान कैसे मजबूत बनें इसको लेकर कदम-कदम पर सरकार खड़ी है.

जमीन संरक्षण के लिए किया जागरूक

कृषि मंत्री ने कहा कि आज तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में जमीन की बिक्री हो रही है . हमें अपनी जमीन- अपने गांव की जमीन को बचाना होगा, क्योंकि उसी से हमारी पहचान है. जल-जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूक रहते हुए संघर्ष को तेज करने की जरूरत है. समाज को जाति, धर्म के नाम पर बांटने और तोड़ने का चक्रव्यूह रच रहे राजनीतिक व्यापारियों से बचना होगा. अगर हम उनके चक्रव्यूह में फंस गए तो अपनी पहचान को नहीं बचा पाएंगे.
जिला स्तरीय किसान मेला में लगे स्टॉल का भी कृषि मंत्री ने भ्रमण किया और विस्तार से उत्पादों की जानकारी ली. विभागीय मंत्री ने मेला में उपस्थित लोगों से स्टॉल का जरूर भ्रमण करने की अपील की. इस मौके पर परिसंपत्ति वितरण के तहत ट्रैक्टर, बाइक विथ आईस बॉक्स, केसीसी , संरक्षित फूलों की खेती , गाय वितरण, मिलेट मिशन के लाभुकों के बीच योजना का लाभ दिया.
इस मौके पर सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी, JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, संगीता तिर्की, रियाजुल , कुशल उरांव, सुखदेव उरांव, सविता तिर्की, रंजीत पाहन, अनिल उरांव सहित जिला के विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.