ओरमांझी के बरामद बच्चा कन्हैया और उसके माता पिता से उसके घर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुलाकात की। श्री साहू ने कन्हैया सहित सैकड़ों बच्चों के लापता होने की खबर के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन के खिलाफ पार्टी के द्वारा आंदोलन एवं प्रदर्शन के निर्देश दिए थे।

श्री साहू ने अपने घोषणा के अनुरूप आज कन्हैया के भाई जिसका किडनी खराब है के इलाज हेतु रांची महानगर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं के सहयोग से (₹100,000 )एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

इस अवसर पर सरोज सिंह , मनोज बाजपेयी , वरुण साहू ,धीरज महतो नरेंद्र सिंह कमलेश राम ,अमरनाथ चौधरी मनकी ,शंकर महतो, महानंद महतो , भूषण महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version