रांची। विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20,21 मई दो दिन के झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचने वाले हैं। 20 मई को विहिप के प्रदेश कार्यालय, किशोरगंज चौक, रांची में प्रांत मातृशक्ति टोली तथा सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

21 मई को प्रातः प्रांत कार्यकारिणी बैठक जिसमें प्रांत पदाधिकारी, आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री एवं जिलों के प्रभारी उपस्थित रहेंगे तथा उसी दिन संध्या 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के
विहिप झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया अपने प्रवास के दौरान वे रांची में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्य करने वाले समाज के अन्य लोगों से भी मिलेंगे। श्री विनायक के साथ पटना क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे जी भी पूरे समय उपस्थित रहने वाले है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version