रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) का दौरा किया। उनके आगमन पर, NCC कैडेटों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, जिसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के कैडेटों द्वारा प्रभावशाली बैंड का प्रदर्शन किया गया l
कुल 17 लाख एनसीसी कैडेट्स में इस रैली के लिए देश भर के 2406 कैडेट्स का चयन किया गया जिसमें 898 लड़कियां 1508 लड़के शामिल हैं।
इस अवसर पर अधिकारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए, रक्षा राज्य मंत्री श्री 
श्री संजय सेठ ने रांची से गए 15 कैडेटों से भी मिले, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता और वीर बिरसा मुंडा के मूल्यों का संदेश फैलाने के लिए रांची से दिल्ली तक 1300 किलोमीटर की ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन’ में भाग लिया। उन्होंने उन 10 NCC कैडेटों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने 2025 में माउंट एवरेस्ट फतह किया था।
रक्षा राज्य मंत्री ने कैडेटों से आग्रह किया कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य, देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अडिग रहें और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए इसी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने अगली पीढ़ी के नेताओं को गढ़ने के लिए NCC अधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। तिरंगे के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने का आह्वान करते हुए, उन्होंने एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी के साथ सेवा जारी रखने की बात कही।
रक्षा राज्य मंत्री ने ‘फ्लैग एरिया’ का भी अवलोकन किया, जिसे सभी 17 निदेशालयों के कैडेटों द्वारा विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों पर बड़ी बारीकी से तैयार किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया, जहाँ कैडेटों ने NCC के गौरवशाली इतिहास, प्रशिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
माननीय आर.आर.एम. (राज्य रक्षा मंत्री) का स्वागत डीजी एनसीसी, लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम द्वारा किया गया। माननीय मंत्री जी ने ‘फ्लैग एरिया’ और ‘हॉल ऑफ फेम’ का निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने शिप और एयरो मॉडल, युवा आपदा और ड्रोन प्रशिक्षण स्टालों सहित कैडेटों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों की समीक्षा की और उनके नवाचार एवं तैयारी की सराहना की।

