नई दिल्ली ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली आए हैं। आज राष्ट्रपति भवन में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। यहां ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल, विदेश मंत्री  एस० जयशंकर, भारत के रेल मंत्री श्श्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, कोयला एवं खान राज्य मंत्री  सतीश चंद्र दुबे, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए०पी० सिंह के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ भी मौजूद रहे । ब्राजील राष्ट्रपति का यह भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों को और भी मजबूती और प्रगाढ़ता प्रदान करेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version