धनबादः जिला में कतरास के सोनारडीह ओपी क्षेत्र से कुछ दूरी पर रहने वाले शुभम यादव को गोली लगी है. दो गोलियां उन्हें लगी हैं. इलाज के लिए उन्हें शहर के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना को लेकर शुभम के मित्र रवि राय ने बताया कि शुभम के भाई ने जानकारी दी कि वह घर में घायल अवस्था में पड़ा है. जिसके उन्हें घर से उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टर्स ने उनको असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया है. अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उनको दो गोली लगी है.

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे. साथ ही उनका हालचाल जानने का प्रयास किया. वहीं शुभम के दोस्त के मुताबिक वह जनता मजदूर संघ का नेता हैं. जनता मजदूर संघ में मेयर संजीव सिंह के भाई सिद्धार्थ गौतम महामंत्री हैं.

जनता मजदूर संघ के नेता को गोली लगने की घटना को लेकर पुलिसिया जांच भी की जा रही है. असर्फी अस्पताल में मौजूद भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने कहा कि गोलीकांड की बात सामने आई है, जिसमें घायल शख्स को अस्पताल में लाया गया, जिनका इलाज किया जा रहा है. इसके अलावा फिलहाल सभी से इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version