रांची। पहाड़ी मंदिर महाकाल मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 8 बजे पहाड़ी मंदिर से पहाड़ी बाबा के जयकारों के साथ जल यात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से निकलकर श्री राणी सती मंदिर पहुंची। जहां सभी कलशों में कुआं का पवित्र जल भरा गया। वहां से वापस जल यात्रा पहाड़ी मंदिर पहुंची। जहां आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज के सान्धिय में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पांच नदियों और कुंभ के पवित्र जल से महाकाल बाबा का महाअभिषेक किया गया। इसके बाद देव स्थापना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास सहित अन्य अनुष्ठान किये गए।
महास्नान कर बाबा का पहाड़ी मंदिर परिसर में कराया गया नगर भ्रमण
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महाकाल बाबा का नगर भ्रमण कराया गया। इस मौके पर उपस्थित भक्त पहाड़ी बाबा के जयकारे, हर-हर बम-बम के जयकारों के साथ शामिल हुए। इसके बाद हवण और कई अन्य अनुष्ठान के बाद श्यानाधिवास का कार्यक्रम हुआ।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में ये रहे शामिल
पुजारी शांतीलाल, सत्यनारायण, मनीष, अशोक, सुरेंद्र तिवारी, पहाड़ी मंदिर के पुजारी संत कबीर दास, मनोज मिश्रा, सुबोध। मुख्य यजमान समिति के कोषापाल श्वेता साधन कुमार, प्रेम लता- महादेव लखोटिया, सुशीला- अशोक शार्मा, लता- मुकेश भरतीया, काजल- रोशन, ममता देवी- अरविंद मिश्रा, सोना देवी-रविंद्र चौधरी ने सह पत्तिनक अनुष्ठान में शामिल हुए।आज आम भक्त कर सकेंगे महाकाल मंदिर में जलाभिषेक
पहाड़ी मंदिर के महाकाल मंदिर के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अंतिम दिन शनिवार सुबह 7 बजे से दूसरे दिन के अनुष्ठान की शुरूआत बाबा के महास्नान से होगी। इसके बाद नेत्रदान, नामांकरण संस्कार, प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहूति, महाआरती, प्रसाद वितरण के बाद सबह 11 बजे मंदिर के पट्ट आम भक्तों के जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के लिए खोले जाएगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version