चान्हो। थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में 15 वर्षीय रीसिका कुमारी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को रीसिका अपने प्रेमी के साथ कूड़ू के कोकर पतराटोली गई थी। वहीं किसी बात को लेकर उसने आत्महत्या की नीयत से कीटनाशक सेवन कर लिया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने 4 दिसंबर को उसे मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिनों तक इलाज चलने के बाद 5 दिसंबर की शाम रीसिका की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version