लेशंस के सहयोग से बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में 200 बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने को लेकर प्रभात फेरी निकाली।इससे पहले प्रभात फेरी को जिला रोड इंजीनियर एनालिस्ट गौरव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। इस अवसर मुख्य रूप रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,स्कूल कि प्राचार्या सूतापा भट्टाचार्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर सभी लोगो से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर विशेष बल दिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने लोगों से अनुरोध किया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन को चुस्त दुरुस्त रखने, ओवरस्पीड से बचने तथा सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित नेक नागरिक योजना की जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर स्कूल के शिक्षक पंकज कुमार सिंह को सड़क सुरक्षा मित्र बनाया गया। इस अवसर पर अंकिता चौरसिया, टीकू कुमार रजक,आर के सिंह,सूरज कुमार साहू, प्रेरणा, रणवीर, हर्ष, प्रज्ञा, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वहीं सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत तकनीकी सहायक के नेतृत्व में रातु रांची के विभिन्न स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बैथनी हाई स्कूल रातु, सेवा आश्रम रातु रोड, संत कोलंबस स्कूल पंडरा, सत कोलंबस स्कूल हेहल थे। जिसमें बच्चों शिक्षक एवं उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version