आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू, रांची में आज अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत अन्य नेताओं ने तिलका मांझी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि देश ऐसे शहीदों की वीरगाथा को सदैव याद रखेगा। जब देश ग़ुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब जंगलों से आज़ादी की एक बुलंद आवाज़ उठी थी, जिनका नाम है वीर शहीद बाबा तिलका मांझी। तिलका मांझी ने 13 जनवरी 1784 को ताड़ के पेड़ पर छिपकर अपने तीरों से अंग्रेज कलेक्टर अगस्टस क्लीवलैंड को मार गिराया था, जिससे ब्रिटिश हुकूमत हिल गई थी। वह स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद माने जाते हैं, जिन्हें 1785 में अंग्रेजों ने भागलपुर में फांसी पर लटका दिया था।
इस मौके पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर , केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा आजसू प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार, जिला सचिव कुदरत शेख समेत कई अन्य लोगों तथा कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version