मैं छोटी सी गलियों से निकलकर यह मुकाम हासिल कर सकती हूं तो आप बहनें क्या नहीं कर सकती मेयर श्रीमती रोशनी खलखो
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन , रांची शाखा द्वारा आज दिनांक 17 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। बसंत मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पुष्पलता अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष मधु सर्राफ सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि को नैना मोर जी ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । मेले की सह संयोजिका रीना सुरेका के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी खलखो जी का परिचय कराया।
मुख्य अतिथि ने उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का यह सपना है कि हर महिला सशक्त हो उन्होंने महिलाओं को कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने उद्योग के क्षेत्र में सहयोग देने की बात की । रोशनी जी ने बताया कि मैं छोटी सी गलियों से निकलकर यह मुकाम हासिल कर सकती हूं तो आप बहनें क्या नहीं कर सकती हैं।
निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल जी ने कहा कि मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा 25 वर्षों से कार्य कर रही है । सम्मेलन पूरे राष्ट्र के 23 राज्यों में 600 शाखाएं 22000 हजार सदस्यों के साथ सामाजिक सेवा और जागरूकता के कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पर्यावरण , बाल विकास, नेत्रदान , रक्तदान , देहदान, अंगदान एवं महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत महिलाओं को जागरूक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी करने का काम लगातार किया जा रहा है।
शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने बसंत मेले के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा यह मेला विगत 16 सालों से लगातार लगाया जा रहा है।समाज की उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहन देना और उनको स्वाबलंबी एवं जागरूक बनाना है । साथ ही एक छत के नीचे पारिवारिक वातावरण में प्रबंधन कला एवं बिक्री कला का विकास कर अपनी आजीविका को बढ़ा कर परिवार का सहयोग कर सकें।
महिलाओं को एक दूसरे से मिलकर बहुत कुछ सीखने तथा आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
मंच संचालन सीमा टांटिया ने किया। धन्यवाद- ज्ञापन शाखा की सह सचिव प्रीति बंका ने किया।
बसंत मेले में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सृजन शाखा की सचिव रीता मोदी जी अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थीं ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने बीना मोदी, मंजू केडिया, मंजू लोहिया ,बबीता नारसरिया मंजू गाड़ोदिया, छाया अग्रवाल, सुशीला पोद्दार, सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल,ममता बूबना, लक्ष्मी पाटोदिया ,प्रीति फोगला,शोभा हेतमसरिया, निर्मला जया बिजावत स्वर्णलता जैन लक्ष्मी पाटोदिया अरुणा गुप्ता सुधा अग्रवाल,कमला विजयवर्गीय,ललिता नारसरिया, सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

