नई दिल्ली अभी नवरात्र में जब हम आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, पूरा भारत अपना नववर्ष मना रहा है; ऐसे पावन अवसर पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन (NDIC 2026) भारत की रक्षा क्षमता और उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सम्मेलन में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए l
इस सम्मेलन ने सरकार, उद्योग और नवाचार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। आज इसके समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागी प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर मिला। भारत जैसे देश में कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी कि MSMEs और StartUps भी रक्षा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे परन्तु आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा से यह सम्भव हुआ है। आत्मनिर्भर भारत के विज़न को आगे बढ़ाते हुए, रक्षा उत्पादन में स्वदेशी तकनीक, स्टार्टअप्स की भागीदारी और निजी क्षेत्र की भूमिका पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। यह सम्मेलन न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन करते हुए भारत को वैश्विक रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके परिश्रम से ही वर्ष 2030 तक ₹50,000 करोड़ रक्षा निर्यात और ₹3 लाख करोड़ रक्षा उत्पादन का लक्ष्य पूर्ण होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version