
हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के अवसर पर आज श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने के सानिध्य में बाबा का अद्भुत दिव्य श्रृंगार किया। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्य यजमान ने 11.15 बजे पूर्वाहन में अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद आए हुए सभी श्याम भक्तों ने एक-एक करके अखंड ज्योति में आहुति देकर अपने इष्ट देव को रिझाया । कोलकाता से आए ज्योति खन्ना एवं उनकी टीम ने भक्तों को दिन भर झुमाए रखा। पाठ वाचक ने जब व्यास पीट से अखण्ड ज्योति है अपार माया श्याम देव की है प्रबल छाया से पाठ का प्रारंभ किया तो पूरा श्याम मंदिर हारे के सहारे की जय तीन बान धारी की जय अहिल्यावती की जय के जयकारों से गूंज रहा था। दोपहर में भोजन फ़लिहारी की सुंदर व्यवस्था श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा की गई थी ।अखंड ज्योति में बैठे सभी श्याम प्रेमियों के बीच फल प्रसाद का वितरन किया जा रहा था। रात्रि 8:00 बजे आरती के साथ अखंड ज्योति पाठ का समापन किया गया । इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भोजन प्रसाद की समुचित व्यवस्था मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लाडिया कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनिया की देखरेख में किया जा रहा है। प्रसाद वितरण का कार्य मंडल के मंत्री पंकज गाड़ोदिया उपमंत्री आदित्य लोहिया के निर्देशानुसार किया जा रहा है। पूजन ज्योति कार्य मंडल के मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल देख रहे हैं। फ़ाग़न तैयारियों की व्यवस्था मंडल के महामंत्री के निर्देशन अनुसार किया जा रहा है। आज के सहयोगियों में सलज अग्रवाल उत्कर्ष लोहिया अमित शर्मा हेमंत जोशी रोशन खेमका सर्वेश अग्रवाल अंकित सिंह संकेत चौधरी जयश्री शर्मा ऋषभ चौरसिया आदि थे ।

