
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए आज 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 4:45 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया. पांच निशानची सतविंदर सिंह चूचरा, हरविंदर सिंह मिड्ढा,रविंद्र सिंह चूचरा, हरप्रीत सिंह मुंजाल और राहुल दुआ तथा पांच प्यारों संदीप सिंह चूचरा,अमरजीत सिंह मुंजाल, कवलजीत सिंह मिड्ढा, अमन माकन और रमनदीप सिंह की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का भ्रमण कराया गया. नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे आगे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने वाहेगुरु के जाप के साथ पूरे रास्ते झाड़ू लगाया एवं जल छिड़काव किया तथा पांच निशानची, पांच प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर पुष्प वर्षा की.
इस नगर कीर्तन में गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के इंदर मिड्ढा,रमेश पपनेजा, सुरजीत मुंजाल,केसर पपनेजा,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा द्वारा पूरे रास्ते ” साहिब मेरा नीत नवा सदा सदा दातार…..” एवं ” कोई आण मिलावै मेरा प्रीतम प्यारा…” एवं ” कर किरपा वसो, वसहु मेरै हिरदै होए सहाई आप….” एवं ” हर जिओ नाम परयो रामदास हर आराधना जाना रे…” तथा ” माधो हम ऐसे तू ऐसा….” जैसे अनेक शबद गायन से कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियां गूंज उठी. सभी चौक चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा चाय बिस्किट, मिठाईयां ,सॉफ्ट ड्रिंकस,मिल्क शेक,केक, नमकीन वितरण कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया. गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी ने नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की चंवर सेवा की. सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा,मनीष मिड्ढा एवं नवीन मिड्ढा ने महाराज की सवारी से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया.
विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए नगर कीर्तन सुबह 8:30 बजे गुरु गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां अरदास के साथ नगर कीर्तन की समाप्ति हुई.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि 18 एवं 19 अप्रैल को दसवां महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है, इस उपलक्ष में दो विशेष दीवान भी सजाये जा रहे हैं. पहला दीवान 18 अप्रैल,शनिवार को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा दीवान 19 अप्रैल,रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजाया जाएगा. कीर्तन दरबार में सिख पंथ के सिरमौर एवं प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह जी पटना साहिब वाले साध-संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे. 19 अप्रैल को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा तथा दोनों दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा.
नगर कीर्तन में द्वारका दास मुंजाल, डॉ अजय छाबड़ा, डॉ श्याम सिडाना,अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह,लेखराज अरोड़ा, अमरजीत गिरधर वेद प्रकाश मिड्ढा लक्ष्मण दास मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर,हरीश मिड्ढा, जीवन मिड्ढा,किशन गिरधर, मंजीत कौर, हरविंदर कौर, बबीता पपनेजा, दुर्गी देवी मिड्ढा, खुशबू मिढ़ा, उषा झंडई,किरण अरोड़ा,आशा मिड्ढा,शाना मिड्ढा,पल्लवी तेहरी,इशा अरोड़ा,ताशु तेहरी,भाविका मिड्ढा, हर्षल मिड्ढा,मायरा गिरधर,गाथा मिड्ढा,हिमानी मिड्ढा,मिताली तेहरी,रिशा मुंजाल समेत अन्य शामिल थे.

