राँची:आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय 16वा वार्षिकोत्सव शुरू हो गया। शनिवार को दोपहर 1 बजे अपर बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यहां से वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, रांची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, चुरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, शनि मंदिर, हरमू रोड होते हुए वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन पहुंची। शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष युवक युवतिया जीण निशान लिए चल रहे थे। जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं वर्धा से सुश्री रिंकू चौबे ने अपनों भजनों की गंगा भक्तों पर बरसा दी।
शोभयात्रा में चले रहे जीण निशानों का माहेश्वरी सभा, ब्राह्मण सभा, गीता जोशी, रांची एक्सप्रेस लेन के भक्तजन, राहुल सिंघानिया, विनायका एजेंसीज, महावीर शर्मा,मारवाड़ी सहायक समिति, बजाज हार्डवेयर, चिरंजीलाल बजाज, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन,
जीण माता सेवा संघ, जीण माता मंदिर प्रचार समिति, अग्रवाल युवा मंच, अग्रवाल सभा, जीण माता मंदिर प्रचार समिति, संदीप अग्रवाल एवं जीण भक्तों द्वारा पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का संचालन श्री विष्णु सेन एवं संस्था के सदस्यों ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री विजय पालड़ीवाल, सचिव श्री नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग सोमानी,सह सचिव श्री प्रदीप शर्मा, संदीप, अजय, विनय,गौरव, विशाल,आनंद, विनोद ,मनोज, रमेश,शिव, मोहित, सुनीता, कविता, रीतू , संगीता, ऊषा, निधि, सविता,शीतल, सुधा, नेहा, प्रिया आदि सदस्य सहयोग कर रहे है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version