रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विधिक जागरूकता कार्यक्रम 90 दिनों तक चलेगा। इसी आलोक में आज रातु प्रखण्ड के हुरहुरी पंचायत अंतर्गत फेटा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी पूनम देवी, रिना देवी, पुष्पलता देवी, अफरोज अंसारी, सुनिता देवी, सुजिता देवी, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पीएलवी- रिना देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाला विधिक सहायता पीएलवी -अफरोज अंसारी ने सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के लोक कल्याणकारी योजनाएं पीएलवी पुष्पलता देवी वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के बारे में बताया गया।
पीएलवी -पूनम देवी, सुजीत देवी, सुनीता देवी – मध्यस्था, प्रिलेटिगेशन , एवं लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही, पीड़ित मुआवजा एवं मोटर वाहन दुर्घटना पर पीड़ितों को मिलनेवाली मुआवजा के बारे में विधिक जानकारी भी दी। सभी पीएलवी ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर बखुबी चर्चा भी की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version