
वित्त मंत्री के द्वारा प्रस्तुत बजट देश के विकास की नींव के लिए नए भारत के निर्माण के रूप में देखा जाना चाहिए। इस बजट में भले ही प्रत्यक्ष रूप से आम जनता को विशेष लाभ नहीं दिख रहा है, लेकिन देश को मजबूत करने हेतु रेल कॉरिडोर, जल मार्ग, मेडिकल हब विकसित करना, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की राशि बढ़ाना, नई सड़के, पूल आदि पर निवेश यह सब वो चीज हैं, जो देश को आने वाले समय में मजबूत करेंगे। इस बजट को युवा, गरीब, महिला विकास के रूप में देखा जाना चाहिए। मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई इंफ्रा आदि में इस बजट में जोर दिया गया है, लंबे समय के लिए इस बजट को धनात्मक रूप से देखा जाना चाहिए।
सुरेश चंद्र अग्रवाल
प्रांतीय अध्यक्ष
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन

