रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज अनगड़ा प्रखण्ड के कुच्चु पंचायत के बुटीगोड़ा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक एलएडीसी, सौरभ पाण्डे, पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, मीना श्रीवास्तव, शिला देवी, सुनीता कुमारी, अघनु बेदिया, डाॅ. अनिल कुमार, वार्ड सदस्य रीता देवी, पूर्व मुखिया संगीता देवी, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
सहायक एलएडीसी, सौरभ पाण्डे ने कहा कि इस परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थों की लत से बचाना है। समाज में शराब, हड़िया और अन्य घातक सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते उपभोग को रोकना। आम जनता को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम और संबंधित सरकारी नीतियों की जानकारी देना। लक्षित समूहों को जागरूक करना स्कूल-कॉलेज के छात्रों, झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों, जेल के कैदियों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को नशामुक्त बनाना है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, राष्ट्रीय लोक, नशा उन्मूलन, डायन-बिसाही पर विधिक जागरूकता कर लोगों को जागरूक किये।
पीएलवी बेबी सिन्हा एवं माल्ती कुमारी ने नालसा के 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी। निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी। पीएलवी मिना श्रीवास्तव, शिला देवी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version