मारवाड़ी महिला मंच, रांची का सत्र : 2026-28 के लिए पदभार‌ ग्रहण समारोह
मारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा के द्वारा हरमू रोड स्थित सिटी मॉल में सत्र : 2026- 28 के लिए पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
मंच की संस्थापिका नीरा बथवाल एवं सभी पूर्व अध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से सरिता अग्रवाल को अध्यक्ष , उर्मिला पाड़िया को सचिव एवं प्रीति बंका को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया, अरुणा गुप्ता एवं बीना बूबना तथा सहसचिव सीमा टांटिया को बनाया गया।
साथ ही नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया । सभी बहनों को उनके पद के साथ उपाधि एवं गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
उपस्थित सदस्यों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल गीता डालमिया अंशु नेवटिया अलका सरावगी मंजू केडिया बिना मोदी नैना मोर
तथा वर्तमान अध्यक्ष मधु सर्राफ सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।
उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version