
। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की और सुपर 8 में शान के साथ पहुंच गई। इशान किशन की पारी में मैच का रुख पलट दिया और उनकी बैटिंग ने ही मैच की दिशा को तय किया। इशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोलंबो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई और उसे 61 रन से हार मिली । टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यही नहीं रन के लिहाज से टी20 क्रिकेट में ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत भी रही।

