अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) ने झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राज्य भर में विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। छात्र आजसू ने मांग की है कि लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित किया जाए और जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित की जाए।

राजधानी में छात्र आजसू ने रांची विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से विरोध मार्च निकाला, जो अल्बर्ट एक्का चौक तक गया, जहां छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई।

छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि JTET परीक्षा अविलंब आयोजित करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आजसू नेता बबलू महतो सहित निर्दोष छात्रों पर लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। आजसू इसका पुरजोर विरोध करती है। यह सरकार छात्र विरोधी है। राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, अन्यथा आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी ।

इस विरोध मार्च और पुतला दहन करने में मुख्य रूप से पार्टी महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, परवाज खान, पार्थ परितोष, चेतन प्रकाश, राजकिशोर महतो, अमित यादव, राजेश सिंह, अनुष्का सिन्हा, किरण कुमारी, अविनाश, अब्दुल खान , सक्षम, जमाल, मदन महतो, प्रशांत, अमर, दीपक महतो, शिवम ,मुकेश, निशांत , अमन साहू, अमित, पवन, सौरभ, प्राची , अनिशा, साहिल यादव, कृति, योगेश , मानस, बिट्टू , रौशन, शिवम, प्रियांशु तिवारी, नितेश ,राज रोशन, हर्ष गुप्ता, सचिन, बबलू , अविनाश इत्यादि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version