झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो ट्रक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है.


मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी. उन्होंने बताया की सौंदा बस्ती निवासी शुभम कुमार की टाटा 709 ट्रक 13 मई की रात तालाताड़ से चोरी हो गया था. घटना के बाद पतरातू थाना में कांड संख्या 117/26 दर्ज करते हुए धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

लोहरदगा में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 मई को लोहरदगा जिले के किस्को मोड़ क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान ट्रक चोरी कर ले जाने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रक भी बरामद कर लिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहरदगा थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय कासिम अंसारी के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के अलावा इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शीव लाल कुमार गुप्ता, एएसआई अफजल हुसैन, सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version