
नामकुम. महाराजा मदरा मुंडा स्मारक समिति के तत्वावधान में मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण नामकुम बाजार महावीर मंदिर के समीप किया गया. पाहन के द्वारा पारंपरिक रिति-रिवाज से पूजा अर्चना की गई जिसके बाद उपस्थित अतिथि केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंड़ा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, भाजपा नेत्री आरती कुजूर, कांग्रेस नेता सतीश पॉल मुंजनी, वार्ड पार्षद कविता सांगा, मुखिया अनिता तिर्की, शोभा कच्छप, किरण तिर्की ने संयुक्त रूप से फिता काटने के बाद पर्दा हटाकर अनावरण किया. अतिथियों ने मदरा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्ष एवं खाएं गये कार्यों पर अपने विचार रखें. उपस्थित लोग ढोल नगाड़े की धून पर थिरके एवं एक-दूसरे को गुलाल लगाया. जमकर आतिशबाजी की. मौके पर सरना समिति के बिरसा पाहन, मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, सुनील फकीरा कच्छप, किरण सांगा, प्रभुदयाल बडा़ईक, कालीशरण शाहदेव, बलराम कोरियार, दुर्गा कोरियार, बादल सांगा, सुनील लकड़ा, अनमोल लकड़ा, शान्ति मुंड़ा, देवचन्द्र कोरियार, शंकर मुंड़ा आदि उपस्थित थे.

