राँची : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश जारी किया है. सरकार ने देश के वीर परिवारों और शहीदों के आश्रितों को कानूनी व अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है. जारी आदेश के अनुसार, नालसा( नालसा (NALSA – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) वीर परिवार सहायता योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति में निदेशक राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची’ को बतौर सदस्य नामित किया गया है. यह आदेश झालसा के पत्र के आलोक में जारी किया गया है. योजना के पैरा 12.4 में निहित प्रावधानों के तहत यह कदम उठाया गया है, ताकि सैन्य परिवारों और वीर नारियों तक लोक कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी सहायता का लाभ सीधे और त्वरित गति से पहुंच सके.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version