रांची, समस्त जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान” के अंतर्गत 
* घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाँच
* संत सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किया जाए
* राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाए
* दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए
* संत विहार मार्गों पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
यह मौन रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अहिंसात्मक थी। रैली के दौरान प्रशासनिक दिशा- निर्देशों एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया गया। रैली में जैन समाज के लगभग 650 सदस्य शामिल हुए जिनमें अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, अमरचंद बेगानी, पूरणमल सेठी, जितेन्द्र छाबड़ा सुरेश बोथरा,विमल दसानी, मनोज काला, राकेश बच्छावत, संजय छाबड़ा, हेमन्त सेठी, पार्षद सुनील यादव (मामा), राजकुमार छाबड़ा, मुकेश बाकलीवाल, मनोज अग्रवाल, कमल पाटोदी, राजकुमार काला, धर्मेन्द्र छाबड़ा, पदम गोधा, विनीता सेठी, स्मिता काशलीवाल, ममता पापड़ीवाल, प्रतिभा बड़जात्या, स्मिता पांड्या, मधु काला, सुनीता काला, ज्योति छाबड़ा सहित कई लोग शामिल थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी।

