झारखंड की धरती में प्रथम श्याम कथा
रांची हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर मे रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के प्रथम दिवस गणेश पूजन ध्वज स्थापना एवं हवन के साथ प्रारंभ हुआ । इसके बाद रांची गौशाला से श्री श्याम कथा के पाठ वाचक महाराज श्री गिरिराज शरण जी के सानिध्य में कथा के मुख्य यजमान प्रतीक मोर श्वेता मोर ने अपने परिवार के साथ कलश यात्रा प्रारंभ की । विधि विधान अनुष्ठान के साथ श्याम कथा का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। संध्या 4:00 बजे महाराज श्री ने जब पाठ का उच्चारण शुरूआत किया तो श्याम मंदिर में बैठे सभी लोग मंत्र मुग्ध हो भाव विभोर हो रहे थे।
मुख्य यजमान कमल मोर नयना मोर प्रतीक मोर श्वेता मोर ने महाराज का चंदन वंदन करके श्याम कथा का प्रारंभ करवाया। आज प्रथम दिवस कुरु वंश परिचय लाक्ष्य भवन प्रसंग भीम हिडिंबा विवाह घटोत्कच जन्म भगवान श्री कृष्णा घटोत्कच का मिलन पांडवों की सभा में कृष्ण का आगमन के प्रसंग से श्याम मंदिर गुंजायमान था।
श्री श्याम कथा से श्याम मंदिर का सभागार खचाखच भरा हुआ था। मंडल के महामंत्री ने बताया कि श्री श्याम कथा श्याम जगत में झारखंड की धरती में पहली बार हो रहा है। आज की कथा में कमल मोर नैना मोर प्रतीक मोर श्वेता मोर पियूष मोर राजेश कटारूका प्रकाश कटारूका योगेश सौरभ श्वेता सीमा उपस्थित हुए। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने सभी भक्तों को इस कथा में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया आदित्य लोहिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित 50 अन्य कार्यकर्ता श्याम कथा को सफल बनाने में लगे हुए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version