झारखंड की धरती में प्रथम श्याम कथा
रांची हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर मे रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के प्रथम दिवस गणेश पूजन ध्वज स्थापना एवं हवन के
मुख्य यजमान कमल मोर नयना मोर प्रतीक मोर श्वेता मोर ने महाराज का चंदन वंदन करके श्याम कथा का प्रारंभ करवाया। आज प्रथम दिवस कुरु वंश परिचय लाक्ष्य भवन प्रसंग भीम हिडिंबा विवाह घटोत्कच जन्म भगवान श्री कृष्णा घटोत्कच का मिलन पांडवों की सभा में कृष्ण का आगमन के प्रसंग से श्याम मंदिर गुंजायमान था।
श्री श्याम कथा से श्याम मंदिर का सभागार खचाखच भरा हुआ था। मंडल के महामंत्री ने बताया कि श्री श्याम कथा श्याम जगत में झारखंड की धरती में पहली बार हो रहा है। आज की कथा में कमल मोर नैना मोर प्रतीक मोर श्वेता मोर पियूष मोर राजेश कटारूका प्रकाश कटारूका योगेश सौरभ श्वेता सीमा उपस्थित हुए। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने सभी भक्तों को इस कथा में शामिल होने के लिए आग्रह किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया आदित्य लोहिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित 50 अन्य कार्यकर्ता श्याम कथा को सफल बनाने में लगे हुए थे।

