श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब राँची के सभी पदाधिकारियों के द्वारा श्री महावीर मंडल राँची के अंतर्गत पड़ने वाले सभी अखाड़ाधारियों, नेतृत्वकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को अंगवस्त्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।सम्मान समारोह में मुख्यरूप से एसएसपी राँची राकेश रंजन , ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा , ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष सागर वर्मा मंत्री श्लेश यादव , पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू , पूर्व मंत्री ललित ओझा , वरिष्ठ सदस्य राकेश सिंह एवं बिंदुल वर्मा , विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बीरेंद्र साहू , श्री महावीर मंडल हिनू के सुरेश यादव , श्री महावीर मंडल चुटिया के नेतृत्वकर्ता श्री कैलाश केसरी जी , श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे एवं महामंत्री गोपाल पारीक, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकील उर रहमान , वरिष्ठ समाजसेवी महेश चंद्रा , श्री रमेश सिंह उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत महाबली हनुमान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया ।
समारोह की अध्यक्षता श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब राँची के राजीव रंजन मिश्रा ने किया एवं स्वागत मंडल के अध्यक्ष राम अनुज सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष रमेश केडिया ने किया । समारोह का संचालन राहुल सिन्हा चंकी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री ललित ओझा ने दिया ।

