Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»होली पर ग्रहण का साया! 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, कांपेगी सिंह राशि
Breaking News

होली पर ग्रहण का साया! 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, कांपेगी सिंह राशि

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। साल 2026 कई मायने में अलग होगा। इस साल होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। दरअसल साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा और इस दिन पूरे भारत में होली मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण पृथ्वी के किसी भी क्षेत्र में लगे लेकिन उसका प्रभाव पशु-पक्षी, इंसान, प्रकृति समेत पूरी दुनिया पर पड़ता है। होली पर चंद्र ग्रहण होना बेहद दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।

पहले चंद्र ग्रहण में सिंह राशि वालों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा

बता दें साल 2026 में कुछ चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। साल 2026 का चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगेगा, जो होलिका दहन का मुख्य दिन होता है। यह ग्रहण भारत के कुछ राज्यों में दिखाई देगा। शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण में कई धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस दिन होलिका दहन कब होगा। पूजा-पाठ कैसे होगा और सूतक काल का क्या असर पड़ेगा। 2026 के पहले चंद्र ग्रहण के समय, चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ होंगे। ऐसे में सिंह राशि वालों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा, साथ ही यह ग्रहण 100 साल बाद होलिका दहन पर लगने जा रहा है।

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च दिन मंगलवार को लगेगा। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 बजे से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा, ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले इसका सूतक काल भारत में लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि भारत में चंद्रोदय होने से पहले ही चंद्र ग्रहण खत्म भी हो जाएगा। इसलिए होलिका दहन पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय ग्रहण कहा जा रहा है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसमें मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और शुभ कार्यों को टाल दिया जाता है। हालांकि यह भी माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का सूतक केवल गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए ज्यादा अहम होता है, आम लोगों पर इसका असर सीमित माना जाता है। फिर भी कई परिवार परंपरा के मुताबिक नियमों का पालन करते हैं। खगोलीय नजरिए से देखें तो चंद्र ग्रहण एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। वैज्ञानिक इसे पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य घटना मानते हैं, लेकिन भारत जैसे देश में जहां त्योहार और आस्था जीवन का हिस्सा हैं, ऐसे संयोग भावनात्मक रूप से ज्यादा असर डालते हैं।

2026 में पड़ने वाले 4 ग्रहण

  • पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार को लगेगा, यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
  • दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त बुधवार को लगेगा, यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
  • पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च मंगलवार को लगेगा, यह चंद्र भारत में दिखाई देगा।
  • दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त शुक्रवार को लगेगा, यह भारत में दृश्यमान नहीं होगा
2026 astrology predictions Public Adda 2026 के ग्रहण की लिस्ट Chandra Grahan 2026 timing impact of eclipse on Leo sign Lunar eclipse on Holi 2026 Solar eclipse 2026 list India सिंह राशि पर ग्रहण का फल सूर्य ग्रहण 2026 तारीख होलिका दहन 2026 मुहूर्त होली पर चंद्र ग्रहण का समय
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

सेवा भारती ने दिया स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन

May 10, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

समर्पण शाखा ने की गौ सेवा गौ सेवा भगवान की पूजा से बड़ी पूजा: शुभा अग्रवाल

May 8, 2026

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा का “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान: छठे दिन लक्ष्मीनारायण मंदिर में फल वितरण

May 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.