राँची :राँची 25 जून : हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज निर्जला एकादशी के अवसर
प्रातः काल 5 बजे जब मंदिर के पट खुले तब से ही नियमित रूप से दर्शन करने वालों भक्तों के अतिरिक्त एकादशी में दर्शन करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती की गई। कुछ देर बाद मंड के पर्दे लगाकर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में बाबा श्री श्याम का प्रातः कालीन दिव्य अनुपम श्रृंगार किया गया । प्रातः 8:30 बजे श्रृंगार आरती में भक्तों की लाइन हरमू रोड में दूर तक पहुंच गई । सुबह से हरमू रोड हारे के सहारे की जय श्याम प्यारे की जय के जयकारो से हरमू रोड गुंजयमान था । भक्त अपने आराध्य देव के आगे अपनी अर्जी लेकर लाइन में लगे हुए थे। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दरबार में अर्जी लगाते हैं उनकी अर्जियां बाबा जरूर पूर्ण करते हैं । इस दरबार से कभी भी कोई भक्त ख़ाली नहीं लौटा और बाबा श्याम हर एक भक्त की मनोकामना ज़रूर पूर्ण करते हैं जो बाबा को सच्चे और निस्वार्थ भाव से ध्याते है। प्रातः कालीन श्रृंगार आरती के बाद जय जय जय खाटू के वासी जय जय बाबा श्याम के जयकारा के भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान था। मंडल के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनीया ने अपने परिवार के साथ बाबा श्री श्याम को सवामणि भोग प्रसाद सेवा अर्पित किया। प्रवीण जायसवाल एवं सौरभ चौधरी ने फल सवामणी सेवा अर्पित किया । मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़िया की देखरेख में संपूर्ण सवामणी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। मण्डल के महामंत्री गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार लाइन की सुंदर व्यवस्था से भक्त बाबा के दर्शन बड़े ही व्यवस्थित तरीके से कर रहे थे। मंडल के मंत्री विष्णु चौधरी पंकज गाड़ोदिया उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया के सानिध्य में भक्तों के लिए प्रसाद फल इत्यादि वितरण दिनभर किया जा रहा था। एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। मंडल के कार्यकारिणी सदस्य स्नेह पोद्दार सदस्य स्नेहा पोद्दार ने अपने परिवार संग बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेडा रबड़ी मगहीपान फल का भोग अर्पण किया।
मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना से भजन संकीर्तन प्रारंभ किया। वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा ने गुरुजी की वंदना हनुमान जी की वंदना साकेत ढांढनिया ने रानी सती दादी की वंदना अनुज मोदी ने भोले बाबा की वंदना मदन सोनी ने एवं सलज अग्रवाल गौरव अग्रवाल ने श्याम बाबा की वंदना से भक्तों को रिझाया। देर रात्रि आरती के साथ एकादशी संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री विष्णु चौधरी पंकज गाड़ोदिया उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल श्याम सुंदर शर्मा राजेश ढांढनीया स्नेह पोद्दार स्नेहा पोद्दार अनिल नारनोली रोशन खेमका दिनेश अग्रवाल कृष्ण शर्मा यश सुरेका प्रकाश सरावगी अंकित सिंह संकेत चौधरी ऋषभ चौरसिया आदि सैकड़ो भक्त उपस्थित थे।


