जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज विहार समाज कल्याण संस्थान (ओल्ड एज होम), कुलगु पिस्का नगड़ी का निरीक्षण किया। वे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल पूछा और उनके सुख-दुख को समझा।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री बुजुर्गों के लिए फल और मिठाई लेकर पहुंचे। बुजुर्गों को मिठाई खिलाई। बुजुर्ग बेहद खुश नजर आए।

संस्थान के सभागार में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सेविका, सहायिका, ग्रामीण महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

– SIR कार्य में शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश।

– जनगणना कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष जोर।

– सभी हितग्राहियों तक राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी समन्वय बनाए रखने का आह्वान।

एकीकृत इको-सिस्टम की स्थापना

उपायुक्त ने कहा कि इस आश्रम में अटल क्लिनिक संचालित हो रहा है तथा वन स्टॉप सेंटर भी बन गया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बुजुर्गों, महिलाओं एवं किशोरियों के लिए एक एकीकृत इको-सिस्टम की तरह काम करेगा, जहां स्वास्थ्य, सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण संबंधी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही हमारी संस्कृति का मूल है। उन्होंने सभी सेविकाओं और सहायिकाओं को जिम्मेदारी से कार्य करने और बुजुर्गों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान स्थापना उप समाहर्ता रांची, श्री बिवेक सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नगडी , CDPO नगड़ी, थाना प्रभारी नगड़ी, संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य, एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version