झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) एवं अन्य 03 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों 209 कोबरा एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा हजारीबाग – चतरा सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में कल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान  खपिया (थाना केरेडारी) क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्च के दौरान अब तक 04 मृत शरीर, 04 हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जाँच में 04 मृत नक्सलियों की पहचान हुई हैः-

1. शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) 15 लाख इनामी, सा०-कुठन, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग, झारखण्ड। (कुल कांड-41)
2. रंजीत गंझु (जोनल कमेटी सदस्य) -10 लाख इनामी, सा०-सतीटाड़, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा, झारखण्ड। (कुल कांड-09)
3. नताशा (सब-जोनल कमेटी सदस्य), सा०-थाईपरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र। (कुल कांड-17)
4. बुधन करमाली (एरिया कमान्डर) -01 लाख इनामी, सा०-गोदवार, थाना-टंडवा, जिला-चतरा, झारखण्ड । (कुल कांड-10: झारखण्ड-06 एवं बिहार-04)

अभियान में निम्न हथियार बरामद हुए हैं:-

* ए०के० 47 राईफल→02
* कोल्ट ए०आर० 15 राईफल→01
* इंसास राईफल→ 01

इस अभियान से पारसनाथ-लुगूझुमरा हजारीबाग चतरा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है। झारखण्ड पुलिस अपील करती है कि शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखण्ड सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति’ का लाभउठाएँ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version