रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की ओर से सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए हरमू रोड स्थित रांची गौशाला में गौ सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था की सदस्यों द्वारा गौ पूजन कर की गई। इसके बाद गायों को हरा चारा, गुड़, चोकर खिलाया गया। मंच की अध्यक्ष शुभा अग्रवान ने कहा की गौ सेवा भगवान की पूजा से बड़ी पूजा है। गौ की सेवा से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज में संतुलन भी बना रहता। मंच की प्रवक्ता वेदिका सिंघानिया ने कहा की हमें अपने घरों में रसोई मेंं खाना बनानें के सबसे पहले गाय के लिए रोटी बनाकर गाय को खिलाने की बात कही। उन्होंने कहा की हमारी संस्कृति और हमार धर्म भी यही कहता है की पहली रोटी गाय की होनी चाहिए, उन्होेंने लोेगों से अनुरोध किया की अपने घर में होने वाले किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत गौ पूजन और गौ सेवा के साथ करनी चाहिए। गौ सेवा का कार्य शाखा की सक्रिय सदस्या कोमल पोद्दार ओर से सम्पन्न हुआ।

और गौ सेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित किया।
गौ सेवा कार्य में ये रही शामिल
अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कविता सोमानी, सौम्या सामोता, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, निशी सराफ, शिल्पी लोहिया, पायल जैन सेठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version