रांची: आरपीएफ रांची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.01.2025 को ट्रेन संख्या 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आगमन के दौरान आरपीएफ पोस्ट हटिया के स्टाफ बिरसा ओरांव ने नियमित जांच के दौरान कोच S4 के शौचालय के डस्टबिन में एक जीवित नवजात शिशु को पाया।सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट हटिया की एसआई साधना कुमारी एवं महिला आरक्षी रीना यादव तत्काल मौके पर पहुंचीं। जीआरपी हटिया एवं चाइल्डलाइन हटिया के सहयोग से नवजात शिशु को डीआरएच हटिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version